रिश्तों की तलाश में जयपुर पहुंचे 17 से ज्यादा शहरों के परिवार; 390 ने दिया परिचय, इनमें 126 विवाह योग्य युवतियां - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Families From Over 17 Cities Arrived In Jaipur In Search Of Relationships; 390 Introduced Themselves, Including 126 Marriageable Women. रिश्तों की तलाश में जयपुर पहुंचे 17 से ज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Families From Over 17 Cities Arrived In Jaipur In Search Of Relationships; 390 Introduced Themselves, Including 126 Marriageable Women.
रिश्तों की तलाश में जयपुर पहुंचे 17 से ज्यादा शहरों के परिवार; 390 ने दिया परिचय, इनमें 126 विवाह योग्य युवतियां
- कॉपी लिंक
माहेश्वरी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों के लिए रविवार को तिलक मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी समाज जयपुर के तृतीय तल सभागार में ‘परिचय से परिणय’ कार्यक्रम हुआ। माहेश्वरी इंटरनेशनल मैरिज ब्यूरो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जयपुर के अलावा राजस्थान के विभिन्न शहरों और अन्य राज्यों से परिवार शामिल हुए। 390 युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया। इनमें 126 विवाह योग्य युवतियां शामिल थीं। कार्यालय समन्वयक घनश्याम भंडारी ने बताया कि जोधपुर, रेन, बीकानेर, नागौर, नोखा, सूरतगढ़, नापासर, उदयपुर, कोटा, बूंदी, इंदौर, सूरत, भीलवाड़ा, अजमेर, रेनवाल, कुचामन एवं मेड़ता सिटी सहित 17 से अधिक शहरों से परिवारों ने सहभागिता की। ब्यूरो की वेबसाइट पर अब तक 4,997 बायोडाटा संकलित किए जा चुके हैं। इच्छुक युवक-युवती या उनके परिजन इनका अवलोकन कर सकते हैं।
मेहंदी-रक्षा सूत्र देकर शुभ विवाह की कामना
माहेश्वरी इंटरनेशनल मैरिज ब्यूरो के प्रचार समन्वयक संजय राठी ने बताया कि संकलित बायोडाटा के माध्यम से उपयुक्त परिचय एवं संपर्क स्थापित कराने के प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में जयपुर के मोती डूंगरी गणेशजी की मेहंदी और रक्षा सूत्र वितरित कर शुभ विवाह की मंगलकामना की गई। बाहर से आए सभी 27 कैंडिडेट के लिए कमरों की व्यवस्था गिरिधर भाला ने संभाली।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक व युवक-युवतियां।
परिवारों ने की चर्चा
मंच पर परिचय देने के बाद इच्छुक युवक-युवतियों व उनके परिजनों ने प्राइवेट रूम में चर्चा की। इसके लिए 15 प्राइवेट रूम बनाए गए थे। कार्यक्रम में श्री माहेश्वरी समाज जयपुर के अध्यक्ष उमेश सोनी, महामंत्री रोहित परवाल, चेयरमैन कमल किशोर साबू और मुख्य समन्वयक राजेन्द्र मूंधड़ा का मार्गदर्शन मिला। मंत्री विवाह प्रकोष्ठ श्याम सुंदर जाजू ने कहा कि पहल का उद्देश्य केवल बायोडाटा का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि परिवारों को सकारात्मक और पारिवारिक वातावरण में परिचय का अवसर देना है। संयोजिका सुनीता जैथलिया ने अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ने की बात कही।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के 5 नगर निगमों में मेयर चुनाव, वोटिंग शुरू, शाम तक नतीजे

राजस्थान सरकार ने UP में मौजूद पुरानी जयपुर रियासत की संपत्तियों पर ठोका दावा, खंगाले जा रहे 70 साल पुराने रिकॉर्ड

राजस्थान निकाय चुनाव में जीत से AIMIM उत्साहित, अजमेर में पार्षदों की जीत पर जानें क्या कहा


