होमक्राइमकेतन अग्रवाल हत्याकांड: 17 करोड़ की शादी की तैयारी और एक घातक साजिश
क्राइम

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 17 करोड़ की शादी की तैयारी और एक घातक साजिश

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की नवंबर 2026 में सिया गोयल से जयपुर में शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतan की हत्या कर दी। शादी के लिए 17 करोड़ का बजट तय किया गया था और दो प्राइवेट जेट भी बुक किए गए थे।

Navbharat Times के अनुसार24 जून 2026 को 03:09 pm बजे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: 17 करोड़ की शादी की तैयारी और एक घातक साजिश

सौजन्य से:- Navbharat Times

दो प्राइवेट जेट बुक, 17 करोड़ खर्च करने की तैयारी; सिया से शादी के लिए केतन के पैरेंट्स ने बनाया था शानदार वेडिंग प्लान

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

पुणे के कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की नवंबर 2026 में सिया गोयल से जयपुर में शादी होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही मंगेतर सिया ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर सभी के सपनों पर पानी फेर दिया।

नवंबर में होने वाली थी शादी

बता दें फरवरी 2026 में हाल ही में हुई केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई के बाद परिवार ने राजस्थान में इस डेस्टिनेशन वेडिंग को प्लान किया था। केतन के पैरेंट्स ने पुणे पुलिस को जो जानकारी दी है। उसमें बताया गया है कि सगाई के बाद परिवार अब शादी में जुट गया था। शादी के वेन्यु के लिए फैमिली में हर रोज डिस्कशन चल रहे थे। 'ड्रीम वेडिंग' का खाका तैयार किया जा रहा था। शादी रॉयल दिखे, लिहाजा इसके लिए राजस्थान को चुना गया था। इसके लिए पहले उदयपुर में बात की जा रही थी। दोनों परिवारों की जयपुर को लेकर बनी सहमति

केतन के पैरेंट्स की ओर से दर्ज करवाई गई एफआईआर और मीडिया रिपोटर्स के अनुसार पहले शादी के लिए उदयपुर के टॉप रिसॉर्ट (वेडिंग वेन्यु) में बात की जा रही थी। लेकिन मेहमानों के लिए पुणे से डायरेक्ट उदयपुर के लिए फ्लाइट ना होना। इसके अलावा अन्य ट्रांसपोर्टेशन समस्या के चले दोनों परिवारों की सहमति से जयपुर में वेन्यु रखा गया। शादी के लिए रखा गया था ₹ 17 करोड़ का बजट

केतन और सिया की इस भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग का कुल बजट लगभग ₹17 करोड़ बताया जा रहा है। माता-पिता ने बच्चों की खुशी के लिए दिल खोलकर खर्च करना तय किया था। रिपोटर्स के अनुसार इस भारी-भरकम बजट का एक बड़ा हिस्सा जयपुर के आलीशान हेरिटेज पैलेस की बुकिंग, देश-विदेश से बुलाए गए नामचीन शेफ, हाई-टेक सिक्योरिटी और कस्टमाइज्ड थीम डेकोरेशन पर खर्च हो रहा है। शादी के लिए दो प्राइवेट जेट भी बुक किए गए थे।400 फीट गहरी खाई में धक्का दे ले ली केतन की जान

18 जून को केतन की मंगेतर सिया गोयल उसे सोची समझी साजिश के तहत घूमने के बहाने पुणे के लोहागढ़ किले पर ले गई। वहां सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। शुरुआत में इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के सुरागों ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें