होमकृषिअजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस: 16 MM बरसात के साथ सीजन का आंकड़ा 365.5 मिमी पहुंचा, आज के लिए भी अलर्ट जारी - Ajmer News
कृषि

अजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस: 16 MM बरसात के साथ सीजन का आंकड़ा 365.5 मिमी पहुंचा, आज के लिए भी अलर्ट जारी - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Heavy Rainfall Alert & Monsoon News अजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस:16 MM बरसात के साथ सीजन का आंकड़ा 365.5 मिमी पहुंचा, आज के लिए भी अलर्ट जारी - क…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 अगस्त 2026 को 01:16 pm बजे
अजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस:  16 MM बरसात के साथ सीजन का आंकड़ा 365.5 मिमी पहुंचा, आज के लिए भी अलर्ट जारी - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Weather Update | Heavy Rainfall Alert & Monsoon News

अजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस:16 MM बरसात के साथ सीजन का आंकड़ा 365.5 मिमी पहुंचा, आज के लिए भी अलर्ट जारी

- कॉपी लिंक

अजमेर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।

हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने से गर्मी और उमस का एहसास भी हुआ। बारिश और बादलों के कारण मौसम सामान्य दिनों की तुलना में सुहावना बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 15.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं इस मानसून सीजन में अब तक 364.5 मिमी बारिश हो चुकी है। इस अवधि तक सामान्य रूप से 244.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक बारिश 364.5 मिमी दर्ज की गई। यानी अब तक 120.2 मिमी अधिक बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 49.2 प्रतिशत ज्यादा है।

बुधवार शाम को मौसम विभाग ने पूरे दिन के आंकड़े भी जारी किए। इसके अनुसार अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्ष आर्द्रता 98 प्रतिशत और शाम को 71 प्रतिशत रही। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 1.0 मिमी अतिरिक्त बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञानी डॉ. विजय घई के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। दूसरे सप्ताह में बारिश सामान्य रहने की संभावना है, तीसरे सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है, जबकि अंतिम सप्ताह में एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश का दौर लौटने के आसार हैं।

लगातार बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें