हो जाइए तैयार! राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, 16 सितंबर तक के मौसम का हाल
हो जाइए तैयार! राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, 16 सितंबर तक के मौसम का हाल Rajasthan Kal Ka Mausam: राजस्थान में 12 सितंबर से कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। यह सिलसिला 16 सितंबर तक जारी रहा सकता ह…

सौजन्य से:- Hindustan
हो जाइए तैयार! राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, 16 सितंबर तक के मौसम का हाल
Rajasthan Kal Ka Mausam: राजस्थान में 12 सितंबर से कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। यह सिलसिला 16 सितंबर तक जारी रहा सकता है।
Rajasthan Kal Ka Mausam: राजस्थान में कल यानी 12 सितंबर से बारिश की गतिविधि में तेजी देखने को मिल सकती है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में ताजा पूर्वानुमान में बारिश का नया दौर शुरू होने की बात कही गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर लो प्रेशर एरिया बन चुका है जिसके असर से मौसम में ये बदलाव संभव है। मौसम केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मौसम केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार से भरतपुर, जयपुर और कोटा डिवीजन के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम के मुख्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है।
12-16 सितंबर तक कहां-कहां बारिश?
मौसम केंद्र के मुताबिक, 12 से 16 सितंबर के बारिश की गतिविधि जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर डिविजन में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वहीं 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर डिविजन के कुछ हिस्सों और इनसे सटे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इनके अलावा 13 से 16 सितंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान में बिकानेर और जोधपुर डिविजन के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई गई है।
किसानों के लिए स्पेशल एडवाइजरी जारी
विभाग ने मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों के लिए स्पेशनल एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सलाह दी गई है कि वे तैयार खरीफ फसलों और खुल में काटकर रखी गईं फसलों को बारिश से बचाने के लिए पहले से तैयारी करके रखें।
मॉनसून कमजोर पड़ने से बारिश में कमी आई
राजस्थान में मॉनसून के कमजोर पड़ने से हाल के दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में मॉनसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई थी। हालांकि मौसम केंद्र ने 9 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। इससे प्रदेश में एकबार फिर से लोगों को गर्मी और उमस ने परेशान करके रखा हुआ है।
गुरुवार को कैसा था मौसम?
गुरुवार को प्रदेश के ज्यादात्तर हिस्सों में तेज धूप खिली थी और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा था। इस दौरान 10 से ज्यादा शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पिलानी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया जो कि 40 डिग्री सेल्सियस था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


