भारी बारिश और जंगल की आग: राजस्थान में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना
राजस्थान में व्यापक बारिश और जंगल की आग की स्थिति में सुधार हुआ है। चित्तौड़गढ़ के बेगूं में 150 फीट ऊंचाई से मेनाल का झरना बहने लगा है। उदयपुर में वाकल नदी में उफान के कारण गांवों का संपर्क टूट गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rainfall LIVE Update; Udaipur Jaipur | Sawai Madhopur Dholpur Weather Alert
LIVEचित्तौड़गढ़ में बहने लगा 150 फीट ऊंचा मेनाल का झरना:उदयपुर में गांवों का संपर्क टूटा,टोंक में घरों में घुसा पानी; सीकर में सड़कें बनीं दरिया
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। उदयपुर में वाकल नदी में उफान से गांवों का संपर्क टूट गया है। चित्तौड़गढ़ के बेगूं में मंगलवार शाम तेज बारिश से 150 फीट ऊंचाई से मेनाल का झरना बहने लगा। भरतपुर में रेलवे स्टेशन पर 15 फीट में हिस्सा ढह गया। टों
सीकर में फतेहपुर के मुख्य बाजार में मंगलवार को तेज बारिश के बाद आधा फीट तक पानी भर गया। जयपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, अलवर, भरतपुर, चूरू,चित्तौड़गढ़, टोंक, कोटपूतली-बहरोड़, कोटा समेत कई जिलों में बरसात हुई।
सिरोही जिले के चंद्रावती में सोमवार रात को हुई तेज बारिश के कारण एक कच्चा घर ढह गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चित्तौड़गढ़ के राशमी में सोमवार रात हुई तेज बारिश से रोशनेश्वर महादेव स्थित वाटिका की पिछले महीने ही बनी दीवार ढह गई।
वहीं, सोमवार को जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बरसात हुई।
मानसून के बड़े अपडेट्स
रातभर मलबे में दबी रही बॉडी: सिरोही के आबूरोड के चंद्रावती में 66 साल का बुजुर्ग मकान के मलबे में दब गया। हादसा बारिश में मकान ढहने के कारण हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि मकान आबादी क्षेत्र से दूर होने के कारण चीनाराम की बॉडी रातभर मलबे में दबी रही। वहीं, जयपुर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कई इलाकों में बारिश हुई। दोपहर बाद बदले मौसम से राजधानी का मौसम सुहावना हो गया।
2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब स्ट्रॉन्ग होकर डीप-डिप्रेशन में कन्वर्ट हो गया है। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इन सभी सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा।
कहां-कहां होगी बरसात: पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जबकि कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS
मानसून के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


