अजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस: 15 MM बरसात के साथ सीजन का आंकड़ा 364.5 मिमी पहुंचा, आज के लिए भी अलर्ट जारी - Ajmer News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Update | Heavy Rainfall Alert & Monsoon News अजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस:15 MM बरसात के साथ सीजन का आंकड़ा 364.5 मिमी पहुंचा, आज के लिए भी अलर्ट जारी - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Heavy Rainfall Alert & Monsoon News
अजमेर में रिमझिम बारिश के बाद हुई उमस:15 MM बरसात के साथ सीजन का आंकड़ा 364.5 मिमी पहुंचा, आज के लिए भी अलर्ट जारी
- कॉपी लिंक
अजमेर में बुधवार सुबह से एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। शहर के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई है। इसके बाद उमस बढ़ गई है।
आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। लोगों को उमस से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 15.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं इस मानसून सीजन में अब तक 364.5 मिमी बारिश हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि तक सामान्य रूप से 244.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक बारिश 364.5 मिमी दर्ज की गई है। यानी अब तक 120.2 मिमी अधिक बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 49.2 प्रतिशत ज्यादा है।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादलों की सक्रियता को देखते हुए दिनभर कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञानी डॉ. विजय घई के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। दूसरे सप्ताह में बारिश सामान्य रहने की संभावना है, तीसरे सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है, जबकि अंतिम सप्ताह में एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश का दौर लौटने के आसार हैं।
लगातार बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी: 2 दिन बाद भारी बरसात का भी अलर्ट; दिन का तापमान 5 डिग्री तक गिरा - Jaipur News

पिछोला झील में आधा फीट पानी बढ़ा: उदयपुर में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, अच्छी बरसात का इंतजार; जानिए बांधों की स्थिति - Udaipur News

राजस्थान में 60% मुद्रा लाभार्थी महिलाएं हैं, जो एक बड़ी छलांग है...


