जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की से रेप: मिलने के बहाने बुलाकर किया किडनैप, 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Kidnap And Rape Case | Neighbor Arrested जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर किया किडनैप, 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Minor Girl Kidnap And Rape Case | Neighbor Arrested
जयपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर किया किडनैप, 15 दिन तक बंधक बनाकर रखा
- कॉपी लिंक
जयपुर में पड़ोसी युवक के नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी पड़ोसी ने नाबालिग का किडनैप किया। 15 दिन बंधक बना रखकर आरोपी ने उसके साथ देहशोषण किया। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को दबिश देकर अरेस्ट कर शुक्रवार को जेसी भेज दिया।
थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से रेप हुआ है। कॉलोनी में ही आरोपी के रहने के कारण नाबालिग की बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि पिछले एक साल से बातचीत के दौरान आरोपी पड़ोसी ने उसे पूरे तरह विश्वास में ले लिया।
किडनैप कर ले गया आरोपी
दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाने लगा। पिछले 20 दिन पहले आरोपी ने नाबालिग को मिलने के बहाने घर के पास बुलाया। मिलने जाने पर धोखे से बहला-फुसलाकर अपने साथ किडनैप कर ले गया।
करीब 15 दिन तक उसे बंधक बनाकर आरोपी ने देहशोषण किया। नाबालिग पीड़िता के गायब होने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद नाबालिग को बिहार से ढूंढ निकाला।
आरोपी गिरफ्तार
जयपुर लाकर बयान दर्ज करने पर नाबालिग पीड़िता ने आपबीती सुनाई। आरोपी पड़ोसी के किडनैप कर रेप का पता चलने पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाने के बाद आरोपी पड़ोसी को दबिश देकर धर-दबोचा।
- RAS-अफसर के पीए ने मांगी थी 2.04 लाख घूस: परिवादी को देख बोला- 'मतलब की बात करने आए हो या बेमतलब की'; रुपए गिनकर दराज में रखे
- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटाई: तेल कंपनियों ने लगातार दूसरी बार कम की रेट, दो महीने में अब तक 375.50 रुपए तक कम हुए
- भास्कर एक्सक्लूसिवएक दवा के 3 रेट,6500 से 17000 तक में बेची: RGHS के बिलों की जांच में खुलासा, जयपुर सहित 10 जिलों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी
- जयपुर में खाली प्लॉट में पड़ा कचरा: सड़कों पर बहता सीवर, टूटी सड़क और अंधेरी गलियों से लोग परेशान, कार्रवाई के बाद कुछ मामलों में लोगों को मिली राहत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कैबिनेट मंत्री बोले- गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा: कहा- वे सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं; उनके आरोप की वैल्यू नहीं - Jodhpur News

सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: राज्य स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे शुरुआत, जानें 2 दिनों का पूरा शेड्यूल

कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे हॉकी-डंडे और त्रिशूल, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी - rajasthan kawad yatra 2026 new guidelines issued restrictions apply


