रेवदर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार: एक महीने में 5 आरोपी गिरफ्तार किए, 10 बाइक बरामद - reodar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sirohi - Reodar - Revdar Police Arrest Bike Thief | Rajasthan Crime News Update रेवदर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार:एक महीने में 5 आरोपी गिरफ्तार किए, 10 बाइक बरामद - कॉपी लिंक रेव…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sirohi
- Reodar
- Revdar Police Arrest Bike Thief | Rajasthan Crime News Update
रेवदर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार:एक महीने में 5 आरोपी गिरफ्तार किए, 10 बाइक बरामद
- कॉपी लिंक
रेवदर थाना क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रेवदर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चोरी की एक और मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में पुलिस ने निर्मलसिंह पुत्र वालसिंह गरासिया निवासी सरली ढेडमारिया, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया
सीआई सीताराम ने बताया - पुलिस टीम ने बाइक चोरी की वारदातों में पूर्व में चालानशुदा आरोपियों पर निगरानी रखने के साथ गांवों में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर चोरी की वारदात में शामिल आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी निर्मलसिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रेवदर थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की।
एक महीने में 5 आरोपी गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
सीआई ने बताया- रेवदर थाना पुलिस ने पिछले एक महीने में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल पकाराम, कॉन्स्टेबल वेलाराम, जयप्रकाश, दिनेश और भजनलाल का विशेष योगदान रहा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कैबिनेट मंत्री बोले- गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा: कहा- वे सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं; उनके आरोप की वैल्यू नहीं - Jodhpur News

सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: राज्य स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे शुरुआत, जानें 2 दिनों का पूरा शेड्यूल

कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे हॉकी-डंडे और त्रिशूल, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी - rajasthan kawad yatra 2026 new guidelines issued restrictions apply


