कैबिनेट मंत्री बोले- गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा: कहा- वे सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं; उनके आरोप की वैल्यू नहीं - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Minister Jogaram Patel Statement | Ashok Gehlot Internal Conflict कैबिनेट मंत्री बोले- गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा:कहा- वे सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Minister Jogaram Patel Statement | Ashok Gehlot Internal Conflict
कैबिनेट मंत्री बोले- गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा:कहा- वे सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं; उनके आरोप की वैल्यू नहीं
- कॉपी लिंक
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में विरोध नहीं, बल्कि अंदरूनी कलह चल रही है। गहलोत को पार्टी में साइडलाइन किया जा रहा है, इसलिए वे सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
दरअसल, कैबिनेट मंत्री जोधपुर में शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए थे। वह अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचे थे।
जानिए - कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के बयान की प्रमुख बातें
- पटेल ने कहा कि गहलोत सरकार के 5 साल के कार्यकाल में अपराध बढ़े थे, जबकि मौजूदा सरकार के आंकड़ों में 18 से 36 प्रतिशत तक अपराध में कमी दर्ज की गई है।
- उन्होंने आरोप लगाया कि जिनके शासनकाल में कन्हैयालाल हत्याकांड जैसी घटनाएं हुईं, न्हें समझ जाना चाहिए कि उनके आरोपों की क्या वैल्यू हो सकती है।
- जोगाराम पटेल ने कहा कि उनके कार्यकाल में रेप होते थे, पुलिस पीटती थी और कन्हैयालाल जैसे गो-भक्तों की हत्या होती थी।
- अब लॉ एंड ऑर्डर का युग है। अपराध करने पर तुरंत जेल भेजा जाता है। एक-एक वारंटी को ढूंढकर सजा दिलाई। बजरी, जल और भूमाफियाओं पर कार्रवाई की। हमारे राज में एक भी मंत्री और अधिकारियों पर एक भी आरोप नहीं लगे।
- जोगाराम पटेल बोले- अशोक गहलोत को साइडलाइन किया जा रहा है इसलिए वो सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। वे बोले-गहलोत की समझ नकारात्मक है। पॉजिटिव समझ का हम लोग स्वागत करेंगे।
- गहलोत ने जयपुर में शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में तत्कालीन शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में ये पूछा था कि ट्रांसफर में पैसे लिए जाते है तो सभी ने हां कहा था, इन आरोपों का वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।
कहा-पंचायत और निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत से आएंगे
पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बोले- भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।
जेन-जी और युवाओं को लेकर कहा कि कांग्रेस जेन-जी को समझ नहीं पा रही है। पीएम ने महिलाओं को आरक्षण दिया और जबकि कांग्रेस ने इसमें संशोधन का विरोध किया।
हमारी मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति महिला हैं। कांग्रेस ने राजस्थान में कभी महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। हमारे सारे युवा मुख्यमंत्री हैं, वे अपना एक बता दें। कांग्रेस केवल दिखावा करती है।
---
ये खबर भी पढ़ें…
गहलोत बोले-अध्यक्षजी क्या नाराजगी जताएंगे, उन्होंने कोई नाराजगी नहीं जताई:कल कोई जॉइनिंग नहीं थी; जॉइनिंग नेताओं की होती है, कार्यकर्ताओं की नहीं
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पार्टी में व्यक्तिगत ब्रांडिंग को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तंज कसने के बाद अब डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पूरे घटनाक्रम को लेकर सफाई देते हुए दावा किया है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कोई नाराजगी नहीं जताई, हम सब एकजुट हैं। कल जॉइनिंग जैसा कुछ नहीं था। (पूरी खबर पढ़ें)
- LIVEज्यादा बारिश के लिए उदयपुर में फोड़ीं मटिकयां: बांसवाड़ा में बरसात के बीच टूटी हाईटेंशन लाइन, एक मौत; आज 20 जिलों में अलर्ट
- भास्कर एक्सक्लूसिवएक दवा के 3 रेट,6500 से 17000 तक में बेची: RGHS के बिलों की जांच में खुलासा, जयपुर सहित 10 जिलों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी
- 23 जिलों में सूखे जैसे हालात, आधा मानसून सीजन निकला: जवाई और बीसलपुर बांध में पानी बढ़ने की बजाए कम हुआ; जानिए- अगस्त कैसा रहेगा
- बात खरी हैपकौड़े तलते केंद्रीय मंत्रीजी क्या भूले?: सरकारी स्कूल के बच्चों को 'वही' टीचर चाहिए; शराब ठेकेदारों ने खोले 'भेद'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सीएम भजनलाल शर्मा का उदयपुर दौरा: राज्य स्तरीय वन महोत्सव की करेंगे शुरुआत, जानें 2 दिनों का पूरा शेड्यूल

कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकेंगे हॉकी-डंडे और त्रिशूल, राजस्थान में कांवड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी - rajasthan kawad yatra 2026 new guidelines issued restrictions apply

रेवदर पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार: एक महीने में 5 आरोपी गिरफ्तार किए, 10 बाइक बरामद - reodar News


