उदयपुर में अच्छी बरसात की आस में महिलाओं ने फोड़ीं मटकियां, बांसवाड़ा में हाईटेंशन लाइन टूटने से महिला की मौत
उदयपुर में अच्छी बरसात की आस में महिलाओं ने फोड़ीं मटकियां, बांसवाड़ा में हाईटेंशन लाइन टूटने से महिला की मौत बांसवाड़ा जिले के जेतियावाड़ा गांव में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर सड़क प…

सौजन्य से:- Hindustan
उदयपुर में अच्छी बरसात की आस में महिलाओं ने फोड़ीं मटकियां, बांसवाड़ा में हाईटेंशन लाइन टूटने से महिला की मौत
बांसवाड़ा जिले के जेतियावाड़ा गांव में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 27 वर्षीय लीला डामोर की मौत हो गई
राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन मौसम विभाग ने शनिवार को भी प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जालोर और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि 18 अन्य जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 अगस्त तक दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, 3 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ सकता है और बारिश की गतिविधियां सीमित होने के संकेत हैं।
दक्षिणी राजस्थान में बारिश की संभावना, 3 अगस्त से कमजोर पड़ सकता है मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 2 अगस्त तक उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 3 अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसक सकती है, जिससे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं।
बांसवाड़ा में हाईटेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा
बांसवाड़ा जिले के जेतियावाड़ा गांव में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में 27 वर्षीय लीला डामोर की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
उदयपुर में अच्छी बारिश के लिए निभाई गई अनोखी परंपरा
लेकसिटी उदयपुर में इस बार अपेक्षित बारिश नहीं होने से लोग चिंतित हैं। अच्छी बरसात की कामना को लेकर शुक्रवार शाम पुराने शहर के भोईवाड़ा क्षेत्र में राजमाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक ‘मटकी फोड़’ रस्म निभाई। महिलाएं मटकियां लेकर पिछोला झील के समीप स्थित गणगौर घाट पहुंचीं, जहां उन्होंने सरोवर की पूजा-अर्चना की और घूघरी का भोग अर्पित किया। इसके बाद परंपरा के अनुसार मटकियां फोड़कर इंद्रदेव से अच्छी बारिश की प्रार्थना की गई। यह परंपरा वर्षों से कम बारिश की स्थिति में निभाई जाती रही है।
प्रदेश में अधिकांश जगह मौसम रहा साफ
शुक्रवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि कोटा, प्रतापगढ़ और सिरोही में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जालोर, जयपुर, दौसा, बाड़मेर, अलवर और भरतपुर के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं। पिछले 24 घंटे में प्रतापगढ़ के दलोत और सिरोही के रेवदर में 20-20 मिमी, बाड़मेर के धोरीमन्ना में 16 मिमी, जालोर के जसवंतपुरा में 15 मिमी तथा रामसर में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक राजस्थान में सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
जयपुर समेत कई शहरों में उमस ने बढ़ाई परेशानी
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को ग्रामीण इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अलवर में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। यहां अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कोटा में लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई, लेकिन उमस बनी रही। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उदयपुर में दोपहर के समय हल्की बारिश हुई, जबकि तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अजमेर में रात की हल्की बारिश के बावजूद दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया।
सीकर और जोधपुर में भी बदला मौसम
सीकर में पिछले दो दिनों से मौसम साफ रहने के कारण गर्मी बढ़ गई और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 2 अगस्त से यहां मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं। दूसरी ओर जोधपुर में बादलों की आवाजाही के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
प्रदेशभर में मौसम विभाग की नजर मानसून की बदलती स्थिति पर बनी हुई है। प्रशासन ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और बिजली संबंधी हादसों से बचाव के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 2 अगस्त तक दक्षिणी राजस्थान में बारिश का असर बना रह सकता है, जबकि इसके बाद मानसून की गति कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर पहुंचे पूर्व सीएम अशोक गहलोत, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज

भजनलाल सरकार का बड़ा दांव, राजस्थान विधानसभा में पेश होगा यूसीसी विधेयक - ucc bill to be tabled in rajasthan assembly

सीयूआर का पहला लर्नर सपोर्ट सेंटर जयपुर में बनाया - Ajmer News


