बिहार के 15 जिलों में बाढ़, राजस्थान में ओले गिरे: झारखंड में बिजली गिरने से 3 की मौत; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
- Hindi News - National - Weather Alert: Rain & Hail In Rajasthan, Flood Warning In Bihar & UP LIVEबिहार के 15 जिलों में बाढ़, राजस्थान में ओले गिरे:झारखंड में बिजली गिरने से 3 की मौत; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Weather Alert: Rain & Hail In Rajasthan, Flood Warning In Bihar & UP
LIVEबिहार के 15 जिलों में बाढ़, राजस्थान में ओले गिरे:झारखंड में बिजली गिरने से 3 की मौत; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
- कॉपी लिंक
बिहार के 15 जिलों में करीब 50 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। मौसम विभाग ने बिहार के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में मानसून अंतिम चरण में है। इस बीच बुधवार को सीकर, श्रीगंगानगर, राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर और बीकानेर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर में ओले भी गिरे।
बुधवार को झारखंड में बिजली गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो मौतें लोहरदगा जिले में और एक पलामू में हुई।
वहीं, मौसम विभाग ने आज 56 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है।
बारिश के बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ। दोपहर करीब 12:10 बजे मलबा और बोल्डर सड़क पर आने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में अब तक औसत 33.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे की 88.7% है। 23 जिलों में सामान्य या इससे ज्यादा पानी गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.3 इंच है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान के 23 जिलों में गुरुवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट है। बुधवार को राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। श्रीगंगानगर में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
जालंधर-पठानकोट में गुरुवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। 8 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। शिमला में सुबह 7.15 बजे अंधेरा सा छा गया। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर से भी नीचे गिर गई। मौसम विभाग ने छह जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हरियाणा के कई हिस्सों में बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भारी राहत मिली। मौसम विभाग ने 17 जिलों में हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10mm बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर से प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार में गंगा के जलस्तर ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और पानी एक फीट ऊपर बह रहा है। बिहार में गंगा, गंडक और सरयू नदियों का पानी उतरते ही बाढ़ का खौफनाक मंजर सामने आ गया है। राज्य में बाढ़ से करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भर गया। 17 सितंबर को उत्तराखंड में गरज-चमक का अलर्ट है, जबकि 18 सितंबर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में मानसून के बीच गर्मी का नया रिकॉर्ड: 10 साल में सितंबर सबसे गर्म, पारा 42 डिग्री के ऊपर; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News

ब्यावर CM भजनलाल शर्मा का जैतारण दौरा, कहा- राजस्थान के किसानों को अगर पानी मिल जाए तो किसान फसल से सोना बना सकते हैं

मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में गर्मी का अटैक: पारा 41.5


