राजस्थान में मदरसे में सेप्टिक टैंक गिरने से 13 छात्राओं में से एक की मौत, पुलिस ने दर्ज की लापरवाही की शिकायत
राजस्थान के डीग शहर में मदरसे में रहकर पढ़ाई करने वाली 13 छात्राओं में से एक की प्रखर सेप्टिक टैंक गिरने से मौत हो गई। बाकी छात्राएं घायल हैं। जांच के बाद पुलिस ने मदरसा स्टाफ की लापरवाही के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। सूत्र: नवभारत टाइम्स ऑनलाइन

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के डीग शहर में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मदरसा में रहकर पढ़ाई करने वाली 13 छात्राएं सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान उसमें गिर गई।
डीग: राजस्थान में शनिवार को भी बड़ा हादसा हो गया। यहां डीग जिले के गोपालगढ़ में स्थित मील मदरसा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मदरसा में रहकर पढ़ाई करने वाली 13 छात्राएं सेप्टिक टैंक में गिर पड़ी। 1 छात्रा की मौत होगी और लगभगत 12 छात्राएं घायलो गई।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
सेप्टिक टैंक में गिरने के बाद छात्रों को टैंक से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी छात्राओं को बाहर निकाल कर सीकरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया और अन्य सभी छात्राओं को अलवर के लिए रेफर किया गया है। डीग जिले केगोपालगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित मील मदरसा में यह घटना शुक्रवार को दिन हुई थी लेकिन पुलिस को इसकी सूचना देर रात को लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ले अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही मदरसा स्टाफ के खिलाफ लापरवाई की शिकायत पुलिस ने दर्ज की है।
13 छात्राएं कर रही थी टैंक की सफाई
जानकारी के मुताबिक मदरसा के अंदर एक खुला सेप्टिक टैंक है जिसका उपयोग नहीं किया गया मगर उसमे पानी और गंदगी भर गई थी। मदरसा के हॉस्टल में रह रही 13 छात्राओं ने सेप्टिक टैंक की सफाई शुरू की। हादसा तब हुआ जब खुले सेप्टिक टैंक के ऊपर लड़की की सीढी लगाकर उस पर छात्राएं खड़ी होकर सफाई कर रही थी।
17 साल की छात्रा की मौत
डीग के जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि देर शाम पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर हालत देखे। मदरसा स्टाफ की लापरवाही के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। एक छात्रा की मौत हुई है। वहीं अन्य सभी छात्राओं को अलवर रेफर किया गया। आज सुबह सभी छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | सभी छात्राओं की उम्र 15 से लेकर 18 वर्ष है | जिस छात्रा की मौत हुई है, उसकी पहचान 17 वर्षीय रोहिन निवासी हरियाणा के रूप में हुई है |
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दूसरे राज्यों में फ्री पढ़ाई का लालच देकर बच्चों को भेज रहा है धर्मांतरण गिरोह, सांसद ने सीबीआई जांच की मांग की

पहले से शादीशुदा महिलाओं को 'दुल्हन' बना करवाते थे शादी: फिर बीमारी का बहाना बनाकर हो जाती थीं फरार, कोटा में गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार - Kota News

अजमेर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक: चेतन डूडी बोले- भाजपा सरकार पंचायत-निकाय चुनाव से डर रही है


