होमकृषिअजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट: अब तक 12 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री पहुंचा - Ajmer News
कृषि

अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट: अब तक 12 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री पहुंचा - Ajmer News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ajmer Weather Alert | Rain Forecast & Temperature Update | Monsoon News अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट:अब तक 12 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री पहुंचा - कॉ…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट:  अब तक 12 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री पहुंचा - Ajmer News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Ajmer

- Ajmer Weather Alert | Rain Forecast & Temperature Update | Monsoon News

अजमेर में आज और कल बारिश का अलर्ट:अब तक 12 फीसदी ज्यादा बरसात हुई, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री पहुंचा

- कॉपी लिंक

अजमेर में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से उमस और गर्मी का असर बना रहा। लोग उमस के कारण परेशान रहे।

सुबह न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अगले दो दिन जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

494 मिमी बारिश, सामान्य से 53.2 मिमी ज्यादा

अजमेर में इस मानसून सीजन में अब तक 494.0 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 440.8 मिमी मानी जाती है। इस तरह अजमेर में सामान्य से 53.2 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है। यानी बारिश का आंकड़ा सामान्य से 12.07% अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने पर यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें