होम›सेहत›जयपुर में चुनावी गड़बड़ी: सांगानेर के टीला वाले बूथ पर फिर होगा मतदान, लिस्ट से हटे 110 लोगों ने डाल दिए थे वोट
सेहत

जयपुर में चुनावी गड़बड़ी: सांगानेर के टीला वाले बूथ पर फिर होगा मतदान, लिस्ट से हटे 110 लोगों ने डाल दिए थे वोट

जयपुर में चुनावी गड़बड़ी: सांगानेर के टीला वाले बूथ पर फिर होगा मतदान, लिस्ट से हटे 110 लोगों ने डाल दिए थे वोट जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला. वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितं…

ETV Bharat के अनुसार12 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
जयपुर में चुनावी गड़बड़ी: सांगानेर के टीला वाले बूथ पर फिर होगा मतदान, लिस्ट से हटे 110 लोगों ने डाल दिए थे वोट

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में चुनावी गड़बड़ी: सांगानेर के टीला वाले बूथ पर फिर होगा मतदान, लिस्ट से हटे 110 लोगों ने डाल दिए थे वोट

जिला निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला. वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा फ्रेश पोल.

Published : September 12, 2026 at 4:11 PM IST

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग ने सांगानेर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरा नंबर-4 (टीला वाला मतदान केंद्र) पर फ्रेश पोल कराने के निर्देश दिए हैं. यहां 11 सितंबर को हुए मतदान के दौरान मतदाता सूची से हटाए जा चुके 110 लोगों ने वोट डाल दिया था. जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद आयोग ने माना कि इस घटना से चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हुई है. ऐसे में वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया गया है.

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा पुनर्मतदान: राजस्थान नगरपालिका (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 55 के तहत आयोग ने वार्ड संख्या 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है. आयोग ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके इलेक्शन एजेंट्स को पुनर्मतदान की तारीख, समय और मतदान केंद्र की जानकारी लिखित रूप से देने के निर्देश दिए हैं. साथ ही संबंधित क्षेत्र में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है.

इस बार बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर लगेगी स्याही: पुनर्मतदान में केवल अधिकृत मतदाता ही वोट डाल सकेंगे. मतदाताओं की पहचान के लिए इस बार बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी. स्याही का निशान नाखून के प्रारंभ से अंगुली के प्रथम जोड़ तक लगाया जाएगा. आयोग ने जरूरत पड़ने पर ईवीएम के उपयोग के लिए बैलेट पेपर और टेंडर बैलेट पेपर नए सिरे से छपवाने की भी अनुमति दी

पुरानी ईवीएम सील कर सुरक्षित रखी जाएगी: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार 11 सितंबर को हुए मूल मतदान में इस्तेमाल की गई ईवीएम को सील कर सुरक्षित कस्टडी में रखा जाएगा. यानी पुराने मतदान में इस्तेमाल हुई मशीनों को दोबारा मतदान में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. पुनर्मतदान की प्रक्रिया के लिए आयोग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं नए सिरे से की जाएंगी.

पढ़ें: निकाय चुनाव 2026: कोटा नगर निगम में सिर्फ 67% वोटिंग से नेता चिंतित, खानपुर में 88.93% मतदान

उम्मीदवारों का फैसला ईवीएम में कैद: प्रदेश में शुक्रवार को 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगर पालिकाओं में मतदान हुआ. इसके साथ ही 113 नवगठित नगरीय निकायों सहित प्रदेश के सभी 309 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई. इन निकायों के 10,167 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 38,889 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है. मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें भी सामने आईं. हालांकि नगरीय निकाय चुनाव में इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

प्रथम चरण में पिछले चुनाव में 74.76 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 76.41 प्रतिशत हो गया. वहीं दूसरे चरण में पिछले चुनाव के 67.93 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 71.69 प्रतिशत मतदान हुआ. सभी नगरीय निकायों को मिलाकर पिछले चुनाव में 71.84 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 73.56 प्रतिशत रहा. जयपुर में भी मतदान प्रतिशत 58 प्रतिशत से बढ़कर करीब 63.5 प्रतिशत रहा.

मुख्य सचिव ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को दी बधाई: उधर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह से मुलाकात कर नगरीय निकाय चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने नगरीय निकाय चुनावों में अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज होने पर प्रसन्नता जताई और सफल चुनाव संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के प्रयासों की सराहना की.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें