होमसेहतआज का मौसम 11 अगस्त: दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अपडेट
सेहत

आज का मौसम 11 अगस्त: दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अपडेट

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 9-11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; और 10-11 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9-15 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुर…

Navbharat Times के अनुसार11 अगस्त 2026 को 04:15 am बजे
आज का मौसम 11 अगस्त: दिल्ली से राजस्थान तक भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अपडेट

सौजन्य से:- Navbharat Times

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 9-11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; और 10-11 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 9-15 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होने का संभावना जताया गया था। वहीं 9 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

- दिल्ली-एनसीआर (11 से 15 अगस्त): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 12 और 13 अगस्त को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। 12 अगस्त को हवाएं उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में चल सकती हैं, जबकि 13 अगस्त को इनके उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर बदलने की उम्मीद है। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 और 15 अगस्त को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

- यूपी (11 से 13 अगस्त): अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, कौशंबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजधानी लखनऊ में आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। यहां आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

- बिहार (11 से 13 अगस्त): बिहार में अगले 72 घंटों के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 से अधिक जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में 11 अगस्त को बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भी गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर सहित कई मध्य और उत्तरी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

- राजस्थान (11 अगस्त): राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में बहुत ज्यादा बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जहां कुछ जगहों पर 24 घंटों में आठ इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, गुना, शिवपुरी और श्योपुर में भी भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस क्षेत्र में मौसम पर कम दबाव वाले क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) का असर है, जबकि मानसून ट्रफ सक्रिय बना हुआ है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

- राजस्थान (11 से 15 अगस्त): राजस्थान में मानसून सक्रिय है। सात जिलों के लिए ऑरेंज तो 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार (11 अगस्त) को दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, अलवर और चूरू सहित राजस्थान के कई शहरों में 13 अगस्त तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से और पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से मौसम में सुधार होने की संभावना है।

ओडिशा में आज कैसा रहेगा मौसम

- ओडिशा (11 से 16 अगस्त): बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले दो दिनों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के बीच ओडिशा के कई हिस्सों में 16 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। मौसम विभाग ने बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और कटक समेत कई जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 15 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां और तेज होने का अनुमान है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को 11 से 14 अगस्त के बीच ओडिशा तट के पास और उससे सटे समुद्री क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें