एशिया में टॉप-10 में राजस्थान के दो शहर: उदयपुर-जयपुर ने बनाई जगह, ऐतिहासिक विरासत और लग्जरी अनुभव से जीता पर्यटकों का दिल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Udaipur & Jaipur Ranked Among Worlds Best Cities | Rajasthan Tourism एशिया में टॉप-10 में राजस्थान के दो शहर:उदयपुर-जयपुर ने बनाई जगह, ऐतिहासिक विरासत और लग्जरी अनुभव से जीता प…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Udaipur & Jaipur Ranked Among Worlds Best Cities | Rajasthan Tourism
एशिया में टॉप-10 में राजस्थान के दो शहर:उदयपुर-जयपुर ने बनाई जगह, ऐतिहासिक विरासत और लग्जरी अनुभव से जीता पर्यटकों का दिल
- कॉपी लिंक
राजस्थान ने वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। दुनिया की प्रतिष्ठित पर्यटन पत्रिका Travel + Leisure की वर्ल्ड बेस्ट अवॉर्ड 2026 रैंकिंग में राजस्थान के दो प्रमुख पर्यटन शहर उदयपुर और जयपुर ने एक साथ दो बड़ी उपलब्ध
खास बात यह है कि दोनों शहरों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों (World's Best Cities) और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों (Best Cities in Asia) दोनों सूचियों में स्थान मिला है। यह उपलब्धि राजस्थान की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक विविधता, विश्वस्तरीय आतिथ्य और पर्यटन अनुभवों की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता का बड़ा प्रमाण मानी जा रही है।
दुनिया में टॉप 20 बेस्ट सिटीज में उदयपुर 12वें नंबर और जयुपर 16वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जबकि एशिया में टॉप 10 बेस्ट सिटी में उदयपुर 8वें और जयपुर 10वें नंबर पर अपना स्थान बनाए हुए है।
वहीं वर्ल्ड की बात करें तो वर्ल्ड में टॉप 10 बेस्ट सिटीज में मैक्सिको का सैन मिगुएल डी एलेंडे 1 नंबर पर अपनी जगह बनाई है, जबकि एशिया में टॉप 10 बेस्ट सिटी में जापान का क्योटो 1 नंबर पर आया है।
पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी शहर का एक साथ वैश्विक और महाद्वीपीय दोनों सूचियों में शामिल होना बेहद खास उपलब्धि है। इससे न केवल विदेशी पर्यटकों का भरोसा बढ़ता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन निवेश, होटल उद्योग, ट्रैवल कंपनियों, स्थानीय हस्तशिल्प, परिवहन और रोजगार के नए अवसर भी तेजी से बढ़ते हैं।
पहले जानिए, कैसे होता है चयन?
Travel + Leisure की वर्ल्ड बेस्ट अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पर्यटन सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 2026 के सर्वे में 2.07 लाख से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया और 6.61 लाख से अधिक वोट डाले। इन वोटों के आधार पर दुनिया भर के 10,088 से अधिक पर्यटन स्थलों, शहरों, होटलों, क्रूज, एयरलाइंस और अन्य पर्यटन सेवाओं का मूल्यांकन किया गया।
शहरों के चयन में प्रमुख रूप से कई मानकों को शामिल किया गया। इनमें ऐतिहासिक विरासत और स्मारक, सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय अनुभव, पर्यटक आकर्षण, स्थानीय भोजन (Cuisine), होटल एवं आतिथ्य सेवाएं, खरीदारी और पारंपरिक बाजार, स्थानीय लोगों का व्यवहार और स्वागत, स्वच्छता एवं यात्रा अनुभव, वैल्यू फॉर मनी और पर्यटकों की समग्र संतुष्टि मुख्य रूप से शामिल थी।
जयपुर क्यों बना दुनिया की पसंद?
सर्वे के अनुसार, जयपुर आज केवल एक ऐतिहासिक शहर नहीं, बल्कि ऐसा पर्यटन गंतव्य बन चुका है, जहां विश्व धरोहर, शाही स्थापत्य, पारंपरिक बाजार, आधुनिक लग्जरी हॉस्पिटैलिटी और स्थानीय संस्कृति एक साथ देखने को मिलती है।
यूनेस्को विश्व धरोहर परकोटा शहर, आमेर किला, हवा महल, जंतर-मंतर और सिटी पैलेस को टूरिस्ट्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया और अपनी राय रखी।
वहीं पारंपरिक बाजार जौहरी बाजार, बापू बाजार, त्रिपोलिया, हस्तशिल्प, ब्लॉक प्रिंट, नीली पॉटरी और आभूषण, राजस्थानी खानपान, लग्जरी हेरिटेज होटल को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। इन्हीं विशेषताओं ने जयपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की पसंदीदा सूची में लगातार बनाए रखा है।
उदयपुर की झीलों और शाही विरासत का जादू कायम
उदयपुर ने एक बार फिर साबित किया कि उसे सिटी ऑफ लेक्स क्यों कहा जाता है। लेक पिछोला, सिटी पैलेस, फतेहसागर, अरावली की प्राकृतिक सुंदरता, राजसी होटल और विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उसकी पहचान ने उसे दुनिया के शीर्ष शहरों में जगह दिलाई।
दुनिया-एशिया की सूची में उदयपुर-जयपुर का शामिल होना राजस्थान के लिए गर्व
पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि दुनिया और एशिया दोनों की सूची में उदयपुर और जयपुर का शामिल होना पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, उत्कृष्ट आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनका विश्वास है कि इस उपलब्धि से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, पर्यटन निवेश को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
राजस्थान पर्यटन को मिलेगा बड़ा लाभ
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान का सीधा प्रभाव राजस्थान की पर्यटन अर्थव्यवस्था पर दिखाई देगा। इससे विदेशी पर्यटकों का विश्वास बढ़ेगा। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन निवेश आकर्षित होगा।
लग्जरी होटल और रिसॉर्ट सेक्टर को फायदा मिलेगा। डेस्टिनेशन वेडिंग उद्योग को नई गति मिलेगी। स्थानीय हस्तशिल्प और व्यापार को वैश्विक बाजार मिलेगा। पर्यटन आधारित रोजगार में वृद्धि होगी। राजस्थान की ब्रांड वैल्यू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान उच्च न्यायालय ने उदयपुर हिल्स पर होटल निर्माण की जांच के लिए स्वत: संज्ञान जनहित याचिका पर विचार किया है

कोटा में बिजली कutters साढ़े 3 घंटे: जानिए कब से कब तक रहेगी शटडाउन

मगरमच्छ की असामान्य दोस्ती: राजस्थान के गांव में 5 फीट का मगरमच्छ पकड़कर बाइक पर बैठाया


