होमखेलकिरोड़ी लाल मीणा पर डोटासरा का पलटवार: नैतिकता है तो इस्तीफा देना चाहिए
खेल

किरोड़ी लाल मीणा पर डोटासरा का पलटवार: नैतिकता है तो इस्तीफा देना चाहिए

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नैतिकता है तो इस्तीफा देना चाहिए। डोटासरा ने आरोप लगाया कि किरोड़ी लाल मीणा तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे।

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 03:08 pm बजे
किरोड़ी लाल मीणा पर डोटासरा का पलटवार: नैतिकता है तो इस्तीफा देना चाहिए

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Politics: Kirodi Lal Meena Challenges Beniwal | Dotasra Accuses

डोटासरा बोले-गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी:बेनीवाल को चैलेंज किया था,10 मिनट में सरेंडर हो गए; नैतिकता है तो इस्तीफा देना चाहिए

- कॉपी लिंक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधा। डोटासरा ने आरोप लगाया है कि किरोड़ी लाल मीणा तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाए थे। साथ ही डोटासरा ने किरोड़ी लाल पर खाद-बीज छा

दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा के बेटे-बहू पर गलत तरीके से OBC सर्टिफिकेट बनवाकर RAS बनने के आरोप लगाए थे। इसकी जांच के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी। इसी पर डोटासरा ने अब पलटवार किया है।

डोटासरा ने कहा- आज मैं सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं, मुझे किरोड़ी ने एक बार कहा था कि मुख्यमंत्री से अलग से बात करनी है। मुलाकात के 15 मिनट बाद जब अशोक गहलोत बाहर आए, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि इसे मेरे पास क्यों लाए थे? मैंने पूछा कि क्या हो गया? इस पर गहलोत बोले कि यह मेरे पैरों में पड़ गया और रोने लगा कि मेरे खिलाफ दर्ज मुकदमे हटा दीजिए।

डोटासरा ने आगे कहा- वह आदमी जो अशोक गहलोत के पैरों में पड़कर रोने लगा था कि मेरे मुकदमे हटा लो, वह आज हम पर आरोप लगा रहा है, उसे शर्म आनी चाहिए। डोटासरा ने जयपुर शहर कांग्रेस के एक कार्यक्रम में ये बातें कही।

डोटासरा ने कही ये 5 अहम बातें…

1. किरोड़ी ने बेनीवाल को चैलेंज किया था, 10 मिनट में ही सरेंडर हो गए डोटासरा ने कहा- किसी को इतना मत छेड़ो कि तुम्हारा बुढ़ापा खराब हो जाए। किरोड़ी ने एक दिन हनुमान बेनीवाल को चैलेंज किया था, लेकिन 10 मिनट में ही सरेंडर हो गए। किरोड़ी जी की 'भ्या' बोल गई। आप किसको चैलेंज कर रहे हो?

डोटासरा ने कहा- 4 साल से यह राग अलाप रहे हो कि कांग्रेस का फलां नेता चोर है, अब आपका समय आ गया है। अब तो जांच तुम्हारी होनी चाहिए। हमारी किस बात की जांच कर रहे हो? ये ढाई साल से जांचों के पकौड़े तल-तलकर खा रहे हैं। सरकार में बैठे हो, तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए।

2. थोड़ी बहुत भी नैतिकता है तो इस्तीफा देना चाहिए डोटासरा ने कहा- थोड़ी बहुत भी नैतिकता बची है तो किरोड़ी लाल को इस्तीफा देना चाहिए। सरकार से जांच करवा लो, आपका भी पता लग जाएगा। ऐसा नहीं होता कि किसी के बच्चों पर हाथ डाल दो या किसी के बच्चों को बदनाम कर दो।

उन्होंने आगे कहा- किरोड़ी कह रहे हैं कि उन्हें 9 दिनों से नींद नहीं आ रही है। जब आप दूसरों पर आरोप लगाते हो, तब तो मदमस्त हाथी की तरह सोते हो। जब खुद पर आंच आती है, तो आपको नींद नहीं आती। यह दोहरा चरित्र कब तक चलेगा? इनके पास कोई जवाब नहीं है।

डोटासरा ने कहा- मैंने विधानसभा में भी कहा था कि मैं कोई कच्चा गोला नहीं हूं जिसे तुम खा जाओगे। मैं राजनीति शौक से करता हूं और मैं भी उस खानदान से आता हूं जहां डरने का कोई नामोनिशान नहीं है।

3. एक भी मंत्री किरोड़ी के पक्ष में नहीं बोला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- हमारे कांग्रेस के नेताओं को इनके भ्रष्टाचार पर खुलकर बोलना चाहिए। बीजेपी के एक भी मंत्री ने किरोड़ी लाल मीणा के पक्ष में बयान दिया हो तो बताइए। सब जानते हैं कि कौन कितने पानी में है। इसलिए ऐसा नहीं है कि आप ही राजा हरिशचंद्र हैं। सबका जमीर है, सबका परिवार है और सबकी इज्जत-आबरू है। अगर आप दूसरों पर नाजायज और झूठे लांछन लगाओगे, तो खुद पर लगे सच्चे आरोपों का जवाब भी आपको जनता के सामने देना पड़ेगा।

4. मुख्यमंत्री मुझ पर लगे आरोपों की जांच करवाएं, लेकिन खाद-बीज छापों की भी जांच हो डोटासरा ने कहा- मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करना चाहता हूं कि किरोड़ी ने जो आरोप मुझ पर और मेरे संबंधियों पर लगाए हैं, उनकी जांच करवा दें। लेकिन इस बीज और खाद घोटाले में पैसा कहां-कहां से उठा, कहां-कहां तक गया और किस-किस में बंटा, इसकी भी जांच मुख्यमंत्री को करवानी चाहिए। करवाइए जांच, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

5. 1200 छापों में 400 से 500 करोड़ का खेल हुआ डोटासरा ने कहा- किरोड़ी ने मेरे खिलाफ मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी है, वैसी ही जांच की चिट्ठी उन्हें अपने ही विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए भी लिखनी चाहिए। खाद-बीज के नाम पर अब तक 1200 छापे डाले गए हैं और इनमें 400 से 500 करोड़ रुपए का खेल हुआ है। अगर किरोड़ी कट्टर ईमानदार हैं, तो उन्हें इसकी जांच करवाने के लिए भी मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखनी चाहिए।

किरोड़ी का पलटवार, परिवार के लोगों को अफसर बनाने कौन-कौन से पाप किए थे? गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पलटवार किया। किरोड़ी ने लिखित बयान जारी कर कहा- जिन लोगों ने अपने कुशासन में भ्रष्टाचार और साजिशों से युवाओं के सपनों को कुचला, भर्तियों की निष्पक्षता को दांव पर लगाया और योग्य अभ्यर्थियों के अधिकार छीने, वे आज भी सच से मुंह मोड़कर खुलेआम झूठ परोस रहे हैं। झूठ और भ्रम फैलाने से जनता का ध्यान आपके किए गए पापों से नहीं भटक सकता।

किरोड़ी ने कहा- 'छात्रों की गूंज' में युवा आपके झूठ और फरेब नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के सपनों के साथ 5 साल तक किए घिनौने कुकृत्यों का जवाब जानना चाहता है। जरा छात्रों को बताओ तो सही कि कैसे आपने अपने परिवार के सदस्यों को प्रशासनिक अधिकारी बनाया और इसके लिए कौन-कौनसे पाप किए थे? 'श्रीवाल्मीकि-रामायणम्' कहती है- अवश्यमेव लभते फलं पापस्य कर्मण:।

----

डोटासरा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए..

डोटासरा बोले- शेखावाटी को झूठे MOU नहीं, पानी चाहिए, यमुना जल पर राजस्थान के हितों से समझौते की तैयारी हो रही, यह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शेखावाटी को यमुना का पानी पहुंचाने के प्रोजेक्ट पर होने वाले नए समझौते पर सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने नए एग्रीमेंट में राजस्थान के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया है। पाइपलाइन से राजस्थान तक पानी लाने पर रास्ते में हरियाणा के गांवों में लीकेज की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें