उदयपुर में दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर: कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल हो सकते प्रत्याशी, 10:30 बजे से भरे जाएंगे नामांकन - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Deputy Mayor Election | BJP Congress Nomination Race Live LIVEउदयपुर में दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर:कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल हो सकते प्रत्याशी, 10:30 बजे से…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Deputy Mayor Election | BJP Congress Nomination Race Live
LIVEउदयपुर में दिनेश भट्ट होंगे डिप्टी मेयर:कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल हो सकते प्रत्याशी, 10:30 बजे से भरे जाएंगे नामांकन
- कॉपी लिंक
मेयर पद पर बंपर जीत दर्ज करने वाली भाजपा में डिप्टी मेयर के नाम को लेकर मंगलवार सुबह 9:40 बजे तक भी सस्पेंस बनाए रखा और इसके बाद भाजपा ने दिनेश भट्ट को डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाने के नाम का ऐलान किया। भट्ट 10:15 बजे बाद नामाकंन भरने पहुंचेगे।
शीर्ष नेतृत्व से सहमति के बावजूद पार्टी भट्ट के नाम को खुलकर आगे करने से बच रही, ताकि लास्ट समय तक सस्पेंस बना रहे। कविता जोशी और पंकज बोराणा इस रेस में आखिरी तक रेस में बने रहे। संख्याबल के लिहाज से भट्ट का डिप्टी मेयर बनना तय हैं।
उदयपुर नगर निगम में मेयर चुनाव के बाद आज (मंगलवार) डिप्टी मेयर पद के लिए अहम दिन है। निर्वाचन विभाग के तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक जांच होगी। इसके बाद वोटिंग होगी और सभी पार्षदों की वोटिंग के बाद काउटिंग कर रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
शहर विधायक ताराचंद जैन और शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, मेयर पारस सिंघवी समेत पार्टी नेताओं की बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि डिप्टी मेयर के लिए पार्षदों के फीडबैक और वरिष्ठ नेताओं की रायशुमारी पर फाइनल 3 नाम जयपुर भेज दिए गए हैं। पार्टी के निर्देश पर भट्ट का नाम फाइनल किया गया है।
नामाकंन के बाद दोपहर में मतदान और तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे के बीच अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे।
दिनेश भट्ट का पलड़ा भारी
भट्ट के लिए शहर विधायक ताराचंद जैन, सतीश पूनिया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला लगातार पैरवी कर रहे थे। सोमवार शाम तक की रेस में उनका नाम सबसे आगे था।
प्रदेशाध्यक्ष की पसंद: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपने रिश्तेदार पंकज बोराणा के नाम के लिए पैरवी करते। उनका अनुभव नहीं होना उनके लिए कमजोरी बना।
तीसरा धड़ा: पार्टी का एक धड़ा कविता जोशी के नाम की पैरवी करवा रहा था। उनका संठनात्मक अनुभव भी ठीक था, मगर भट्ट जैसे बडे़ चेहरे के आगे युवा को आगे करना पार्टी नेताओ को उचित नहीं लगा।
कांग्रेस से लक्ष्मीनारायण मेघवाल बन सकते हैं चेहरा
दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से लक्ष्मीनारायण मेघवाल को डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस खेमे में भाजपा की खींचतान पर नजर रखी जा रही है ताकि उसी रणनीति के अनुसार घेराबंदी की जा सके।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आईआईटी जोधपुर के सहायक प्रोफेसर भाषाओं पर कर रहे शोध: भाषाओं में छिपे ज्ञान और व्याकरण को समझने का प्रयास, दुनिया में 7,164 बोलियां - Jodhpur News

यूपीएससी बोर्ड की बैठक: 9 साल बाद दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई बैठक, आईएएस में पदोन्नति के 15 नाम लिफाफे में बंद - Jaipur News

जयपुर स्टेशन पर आयुर्वेद शिविर, 93 की जांच - Jaipur News


