1.92 लाख में से 56 हजार का चयन, जयपुर से 4,817 यात्री जाएंगे, 71 प्रतिशत हुए बाहर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 56,000 Selected Out Of 1.92 Lakh, 4,817 Passengers Will Leave From Jaipur, 71 Percent Left Out 1.92 लाख में से 56 हजार का चयन, जयपुर से 4,817 यात्री जाएंगे, 71 प्रतिशत हुए बाहर…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- 56,000 Selected Out Of 1.92 Lakh, 4,817 Passengers Will Leave From Jaipur, 71 Percent Left Out
1.92 लाख में से 56 हजार का चयन, जयपुर से 4,817 यात्री जाएंगे, 71 प्रतिशत हुए बाहर
- कॉपी लिंक
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जयपुर जिले के पात्र आवेदकों के चयन के लिए बुधवार को मंत्रालय भवन के मनन सभागार में ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा देवस्थान विभाग के पोर्ट
- तीर्थ यात्रा योजना 2026 के लिए जयपुर में लॉटरी: 60+ वालों के लिए सुविधा
देवस्थान विभाग के पोर्टल पर 27 मई से 10 जून 2026 तक आवेदन लिए गए। इस दौरान प्रदेशभर से 1 लाख 14 हजार 579 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1 लाख 92 हजार 313 यात्री शामिल हैं। जयपुर जिले से 13 हजार 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 15 हजार 503 आवेदक तथा 6 हजार 881 सहयात्री शामिल हैं। इस प्रकार जिले से कुल 22 हजार 384 यात्रियों ने आवेदन किया।
जयपुर से 4,291 रेल से और 526 यात्री हवाई जहाज से करेंगे यात्रा
जयपुर जिले के लिए कुल 4,817 यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है। इनमें 4,291 यात्रियों का चयन रेल यात्रा तथा 526 यात्रियों का चयन हवाई यात्रा के लिए किया गया है। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर चतुर्थ आशीष कुमार, सीओ एससी एसटी सैल जयपुर रामावतार सिंह ताखर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रवि शेखावत, सूचना प्रौद्योगिक एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक रणवीर सिंह, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक बाबूलाल मीना, देवस्थान विभाग के निरीक्षक सुरेन्द्र पूनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर मेट्रो फेज-2: पीएम मोदी 4 जुलाई को रखेंगे नींव, 631 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश: चूरू के सरदारशहर में 2.50 इंच से ज्यादा पानी बरसा

4 जुलाई को PM करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास: सांगानेर में 631 करोड़ के होंगे विकास कार्य, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत - Jaipur News


