कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा
- Hindi News - National - Monsoon Rainfall Photos Update; Mumbai MP UP Rajasthan Weather | Delhi Bihar Punjab IMD Alert कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम:दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Monsoon Rainfall Photos Update; Mumbai MP UP Rajasthan Weather | Delhi Bihar Punjab IMD Alert
कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम:दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कें डूब गईं। कोलकाता और साल्ट लेक के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
भारी बारिश के कारण तारातला में ढहे गोदाम पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ है। बुधवार को हुए हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। अब तक मलबे से 30 लोगों को निकाला गया है। कई लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं।
इधर, 6 राज्यों- उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में अगले कुछ घंटों के दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इससे पेड़ गिरने और टेंट-शेड उड़ने का खतरा है।
गोवा के बागा बीच पर बुधवार को एक टूरिस्ट की समुद्र में बहने से मौत हो गई। कर्नाटक के रहने वाले सहस अशपाक मसाली (33) समुद्र किनारे चट्टानों पर बैठे थे। इसी दौरान तेज लहरें उठीं और उफनते समुद्र ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…
जुलाई-अगस्त में उमस रहेगी, कहीं ज्यादा बारिश, कहीं लंबा ब्रेक दिखेगा
विश्व मौसम विज्ञान संगठन के सदस्य डॉ. पंकज कुमार के मुताबिक, सुपर अल नीनो में प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से काफी ज्यादा गर्म हो जाता है। इससे मानसून की गति, दिशा और निरंतरता प्रभावित हो सकती है।
नतीजा यह होता है कि बारिश का पैटर्न असंतुलित हो जाता है। यही कारण है कि इस बार मध्य प्रदेश में बारिश सामान्य के 90 से 92 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया जा रहा है। यानी प्रदेश के कुछ हिस्सों में ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे क्षेत्रों में लंबे ब्रेक देखने को मिल सकते हैं।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई और अगस्त जैसे सबसे ज्यादा बारिश वाले महीनों में भी लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस बार नजर सिर्फ मानसून की एंट्री पर नहीं, बल्कि इस बात पर रहेगी कि आने वाले हफ्तों में वह कितना सक्रिय बना रहता है।
देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें…
5 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया।
वहीं, यूपी के प्रयागराज में 43.4°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.5°C, एमपी के खजुराहो 41.2°C और बिहार के पटना में 40.6°C रहा। बिहार के मुजफ्फरपुर में गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों को 27 जून तक बंद कर दिया गया है।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
26 जून:
- असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मानसून के कारण सिक्किम, कोंकण-गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में भारी बारिश होगी।
- आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लगातार तीसरे दिन हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
27 जून:
- असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
- सिक्किम, कोंकण-गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है।
- आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र (नागपुर-अमरावती रीजन) में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट जारी है।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: 46 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, मानसून पूरे राज्य के अगले 2-3 दिन में कवर करेगा
मध्य प्रदेश में दक्षिण-पूर्वी हिस्से के 15 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। प्रदेश के बाकी हिस्सों को अगले 2 से 3 दिन में मानसून कवर कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार- गुरुवार को प्रदेश के 46 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में तेज बारिश, 26 जिलों में अलर्ट; मानसून के 3 दिन में आने की संभावना
उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में आज बारिश और 8 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन में मानसून यूपी पहुंच सकता है। यह 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। 29 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: जयपुर, सीकर, भरतपुर, नागौर में 1 इंच तक बारिश, आज 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। आज 25 जिलों में गुरुवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है। बुधवार को भरतपुर, जयपुर, नागौर, सीकर और श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में 1 इंच या उससे ज्यादा बारिश हुई। श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 42.5°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 13 जिलों में हीटवेव, 13 में बारिश का अलर्ट; 60kmph की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है
बिहार के तिरहुत, दरभंगा, कोसी, पूर्णिया और सारण ब्लॉक समेत 13 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। राज्य में अभी प्री-मानसून बारिश हो रही है। साथ ही तेज गर्मी का भी असर है। मौसम विभाग ने पटना, दरभंगा समेत 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: मानसून में देरी के आसार, 29-30 जून को lभारी बारिश का अलर्ट; जून में अब तक 29% कम बारिश
हिमाचल प्रदेश में जून महीने में अब तक सामान्य से 29% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 1 से 24 जून के बीच सामान्य तौर पर 71mm बारिश होती है, लेकिन इस बार अभी तक केवल 50.1mm बारिश हुई है। इस बार मानसून में भी देरी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट: जून के आखिर में मानसून के आसार
पंजाब और चंडीगढ़ में आज और कल आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून जून के अंत तक आ सकता है। वहीं, राज्य के तापमान में 0.7°C की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 41.6°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
Topics:
- कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढही, 5 की मौत: 20 को बचाया, मलबे में दबा मजदूर बोला- मेरा पैर काट लो, लेकिन मुझे बचा लो
- कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके बोले- हम करदाता हैं: हमारे माता-पिता करदाता हैं, हमें आतंकवादी कहा जा रहा है, क्या यह शर्मनाक नहीं है?
- मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में री-नीट एग्जाम की तारीफ की: कहा- मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल हर चुनौती से निपटने की गारंटी
- मुंबई की लोकल ट्रेन में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार: भीड़ के बीच चाकू मारकर भागा था; बारिश में गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का तकनीकी कैडर पुनर्गठन मंजूर, 403 उच्च पद बढ़े; पदोन्नति के नए अवसर खुलेंगे

राजस्थान: यमुना जल समझौते पर राजनीतिक लड़ाई तेज, बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग जारी

Rajasthan: 'राजस्थान में सरकार नहीं, आरएसएस चला रहा सिस्टम', अशोक गहलोत का बड़ा हमला


