राजस्थान में जन्मा खिलाड़ी टीम इंडिया से लेगा टक्कर, टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम में जगह
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जय मूंदड़ा को आयरलैंड टीम में जगह मिली है। 29 साल के जय का जन्म भारत में हुआ है और 2021 में वह पढ़ाई करने आयरलैंड गए थे। नई दिल्ली: भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से टी20 सीरीज खेलेग…

सौजन्य से:- Navbharat Times
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जय मूंदड़ा को आयरलैंड टीम में जगह मिली है। 29 साल के जय का जन्म भारत में हुआ है और 2021 में वह पढ़ाई करने आयरलैंड गए थे।
नई दिल्ली: भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए आयरलैंड टीम की घोषणा भी हो चुकी है। आयरलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं। इसी वजह से टीम में युवा नामों को शामिल किया गया है। इसमें एक नाम जय मूंदड़ा का भी है। 29 साल के जय ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से गेंदबाजी और बाएं हाथ से ही बल्लेबाजी करते हैं।
भारत में हुआ है जय मूंदड़ा का जन्म
जय मूंदड़ा राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म भी यहीं हुआ है। वह 2021 में एम टेक की डिग्री लेने के लिए स्टूडेंट वीज पर आयरलैंड गए थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह वहां नौकरी करने लगे। इस दौरान क्रिकेट भी खेला करते थे। उन्हें 2025 में आयरलैंड की नागरिकता मिली और अब उन्होंने इंटरनेशनल टीम में जगह भी मिल गई है।
जय मूंदड़ा के परिवार में खुशी की लहर
परिवार वालों के मुताबिक जय का सिलेक्शन उनकी आक्रामक बॉलिंग और शानदार बैटिंग के दम पर हुआ है। एएनआई से बात करते हुए उनकी छोटी बहन मानसी ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि मेरे भाई का सपना सच हो गया है। वह बचपन से ही क्रिकेट खेल रहा है। मैंने अपने भाई से बात की। वे और हम सभी बहुत खुश हैं।'
वहीं उनकी मांविद्या मूंदड़ा ने कहा- हर कोई बहुत खुश है। उनका बचपन का सपना सच हो रहा है। लोग फोन कर रहे हैं और मिलने आ रहे हैं। हम सभी उनके लिए बहुत उत्साहित हैं। वह पढ़ाई कर रहा था और फिर नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन उनका पूरा ध्यान हमेशा क्रिकेट पर ही रहा। उन्होंने कड़ी मेहनत की है और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
जय मूंदड़ा का रिकॉर्ड कैसा है?
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज होनी है। पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। जय मूंदड़ा लेनस्टर टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अभी तक उन्होंने एक फर्स्ट क्लास मैच के अलावा 6 लिस्ट ए और 5 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम कुल 21 विकेट हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 65 रन बनाए हैं।
लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है।
ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है।
ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर, झुंझुनूं और सीकर में ट्रैक्टर जंक्शन के पुराने ट्रैक्टर शोरूम, जानें कीमतें

राजस्थान पीटेट रिजल्ट लिंक 2026 जारी (Rajasthan PTET Result Link 2026 Out): डाउनलोड @ptetvmoukota2026.in

आयरलैंड टीम में राजस्थान के जय मूंदड़ा को जगह, परिवार में खुशी की लहर


