होमदेश-दुनियाश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 1:10 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो: 4 सितंबर को 218 फेरे, परकोटे में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद - Jaipur News
देश-दुनिया

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 1:10 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो: 4 सितंबर को 218 फेरे, परकोटे में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Janmashtami Jaipur: Metro Extended Timings & Traffic Restrictions | Jaipur News श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 1:10 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो:4 सितंबर को 218 फेरे, परकोटे में वाहन…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 सितंबर 2026 को 09:33 pm बजे
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 1:10 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो:  4 सितंबर को 218 फेरे, परकोटे में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Janmashtami Jaipur: Metro Extended Timings & Traffic Restrictions | Jaipur News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रात 1:10 बजे तक चलेगी जयपुर मेट्रो:4 सितंबर को 218 फेरे, परकोटे में वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

- कॉपी लिंक

जयपुर वासियों की सुविधा के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जयपुर मेट्रो ने विशेष व्यवस्था की है। 4 सितंबर 2026 को मेट्रो के फेरों की संख्या बढ़ाकर 218 कर दी गई है।

खास बात यह है कि जन्माष्टमी के दिन मेट्रो सेवा देर रात तक संचालित होगी। अंतिम मेट्रो ट्रेन मानसरोवर से रात 1 बजे, जबकि बड़ी चौपड़ से रात 1:10 बजे रवाना होगी।

जन्माष्टमी पर परकोटा क्षेत्र में श्रद्धालुओं और आम लोगों की भारी आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर के परकोटे में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और परिवहन व्यवस्था की है।

परकोटा में वाहनों के प्रवेश पर रोक

4 सितंबर को परकोटा क्षेत्र में ई-रिक्शा, ई-ऑटो, ऑटो और सिटी और मिनी बसों सहित अन्य परिवहन साधनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे में जयपुर मेट्रो प्रशासन ने लोगों को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए मेट्रो सेवाओं के फेरे बढ़ाने और देर रात तक ट्रेन संचालन का फैसला किया है।

जन्माष्टमी पर जयपुर मेट्रो के एक्स्ट्रा फेरे

जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त मेट्रो फेरों का संचालन का फैसला लिया गया है। हमें उम्मीद है कि आम जनता जयपुर मेट्रो की मदद से आसानी से सुगम सफर का फायदा ले सकेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें