होमक्राइमराजस्थान में अब घर बैठे 27 सरकारी सुविधाएं, WhatsApp से ऑनलाइन अप्लाई करें
क्राइम

राजस्थान में अब घर बैठे 27 सरकारी सुविधाएं, WhatsApp से ऑनलाइन अप्लाई करें

राजस्थान सरकार ने 27 सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन शुरू करने का फैसला किया है, जिससे नागरिकों को चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। इन सेवाओं को WhatsApp पर एक विशेष नंबर पर भेजकर एक मैसेज भेजने से ही मिल जाएंगी।

Navbharat Times के अनुसार29 जुलाई 2026 को 06:17 am बजे
राजस्थान में अब घर बैठे 27 सरकारी सुविधाएं, WhatsApp से ऑनलाइन अप्लाई करें

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में अब लोगों को बार बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से 1 जुलाई से 'ई-मित्र वॉट्सएप सेवा' की शुरू की है, जिससे 27 सुविधाएं घर बैठे मिलेगी।

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब राज्य के नागरिकों को जाति, मूल निवास, ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र बनवाने या बिजली-पानी का बिल जमा करने के लिए सरकारी दफ्तरों और ई-मित्र केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 जुलाई 2026 को 29वीं 'नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस' के उद्घाटन अवसर पर इस अनूठी 'ई-मित्र वॉट्सएप सेवा' की आधिकारिक शुरुआत की है।

राजस्थान सरकार की ओर से वॉट्सएप नंबर किया जारी

इस नई पहल के तहत प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने मोबाइल से मात्र एक वॉट्सएप मैसेज भेजकर 27 प्रकार की जरूरी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकता है। इसके लिए सरकार ने आधिकारिक वॉट्सएप नंबर 94610-62705 जारी किया है।

चार श्रेणियों में बंटी हैं 27 डिजिटल सेवाएं

उल्लेखनीय है कि इन 27 सेवाओं को मुख्य रूप से चार बड़े हिस्सों में बांटा गया हैृ

आवेदन सेवाएं : इसके जरिए जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/जनर), मूल निवास प्रमाण पत्र, EWS सर्टिफिकेट, राजस्थान पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र और दिव्यांग पेंशन के लिए घर बैठे आवेदन किया जा सकता है।

डाउनलोड सेवाएं: आवेदन के बाद या पहले से बने दस्तावेज जैसे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जन आधार, राशन कार्ड, आयुष्मान पॉलिसी, एलपीजी जांच कार्ड, IHMS लैब रिपोर्ट और खाद्य विभाग समर्पण प्रमाण पत्र सीधे डाउनलोड किए जा सकेंगे।

भुगतान सेवाएं : उपभोक्ता अपने बिजली का बिल, पानी का बिल, महिला निधि और ईएमआई (EMI) का भुगतान तुरंत कर सकेंगे।

अन्य ऑनलाइन सेवाएं: इसमें आवेदन की स्थिति, कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट, IRCTC PNR स्टेटस और पुलिस विभाग की ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं।

यहां जानिए अपप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले वॉट्सएप नंबर 94610-62705 पर 'Hi' का मैसेज भेजें। तुरंत आपको भाषा (Language) चुनने का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 2: भाषा चुनते ही सेवाओं का चयन करने का मेन्यू खुलेगा, जहाँ क्लिक करते ही कई विकल्प सामने आ जाएंगे।

स्टेप 3: अपनी जरूरत के अनुसार सर्टिफिकेट आवेदन या बिल भुगतान का विकल्प चुनें। क्लिक करते ही अगली स्लाइड खुलेगी, जो आपके ई-मित्र से जुड़े काम को आगे बढ़ाएगी।

स्टेप 4: यदि आप बिजली बिल भरना चाहते हैं, तो अपना 'K नंबर' दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर बिल का स्टेटस आ जाएगा और आप UPI के जरिए सुरक्षित भुगतान कर सकेंगे।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें