माकन छोड़ने की जद्दोजहद के बाद हत्या: कानूनी पेचिदगियों पर विचार करने का समय
उदयपुर में एक बुजुर्ग फाइनेंसर की हत्या किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं है। यह मामला अवैध निर्माण और मकान छोड़ने के विवाद से जुड़ा हुआ है। इसके बावजूद, यह स्पष्ट है कि आरोपी के पास अपने अधिकार क्षेत्र में मौजूद कानूनी विकल्प थे।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Murder Case | Elderly Man Beaten To Death Over Setback Dispute
उदयपुर में पीट-पीटकर फाइनेंसर की हत्या; VIDEO:अवैध निर्माण से रोकने पर पड़ोसी ने लात-घूंसों से मारा; UDA ने आरोपी का अवैध निर्माण तोड़ा
- कॉपी लिंक
उदयपुर में मकान के सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर 3 युवकों ने अपने पड़ोसी बुजुर्ग की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ओस्तवाल नगर में मंगलवार शाम हुई थी। वहीं अब मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह आसोलिया के मकान के पीछे ही फाइनेंसर सागरमल मेहता (68) का मकान है। दोनों में मकान के सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर लंबे समय से विवाद था। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। वीडियो में तीन युवक पड़ोसी बुजुर्ग सागरमल और उनके बेटे राहुल मेहता से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बेटा राहुल मेहता को भी हल्की चोटें आई हैं।
वहीं घटना के बाद बुधवार सुबह से परिवार और समाज के लोग बड़ी संख्या में एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। परिजन और रिश्तेदारों ने मुख्य आरोपी का अवैध मकान तोड़ने, तीनों आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। लोगों ने पुलिस प्रशासन और यूडीए के खिलाफ नारे लगाए।
वहीं दोपहर करीब 2:30 बजे यूडीए ने आरोपी प्रवीण सिंह आसोलिया के मकान के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की।
पहले देखें मारपीट के PHOTOS
बेटे ने कहा- तीनों लोगों ने मारा, थाने में हमारे खिलाफ दी शिकायत
फाइनेंसर सागरमल के बेटे राहुल मेहता ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह आसोलिया, उसका चचेरा भाई अनुराग सहित तीन आरोपियों ने मेरे पिता को लात-घूंसों से बुरी तरह मारा। घटना के बाद तीनों आरोपी कार से प्रताप नगर थाने पहुंचे और हमारे खिलाफ रिपोर्ट देने लगे। इसके बावजूद प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और जाने दिया।
पिता को इतना मारा कि पसलियां-सांस नली तोड़ दी: बेटी
सागरमल की बेटी प्रीति मेहता ने बताया- प्रवीण सिंह अवैध रूप से मकान बना रहा था। मेरे पिता ने कानूनी कार्रवाई की और उसमें पिता जीत गए थे। इसके बाद भी वह नहीं रुका और मकान बनाता रहा। मेरे पिता को प्रवीण, अनुराग और एक अन्य युवक ने मिलकर लात-घूंसों से सिर, चेहरे और नाक पर मारा। इससे पिता की सांस नली टूट गई और पसलियां टूट गईं। इससे पहले भी प्रवीण सिंह हमें मारने की धमकियां दे चुका है। वह दोनों साथियों को मारने की नीयत से लाया था।
CI काे शव ले जाने से रोका तो पुलिस ने हटाया
हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में बुधवार को एक तरफ सागरमल की हत्या के विरोध में धरना-प्रदर्शन चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ शव की पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया पूरी कर CI ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान एम्बुलेंस जैसे ही शव को लेकर आगे बढ़ी। तभी प्रदर्शन कर रहे लोग एम्बुलेंस के आगे खड़े हो गए और उसे रोकने का प्रयास किया। इससे माहौल गरमा गया।
वहां मौजूद थानाधिकारी आदर्श कुमार, मुकेश सोनी, भरत योगी, रविन्द्र चारण आदि ने भीड़ को मुश्किलों से हटाकर दूर किया। इस पर लोग भड़क गए और पुलिस पर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
आरोपी का अवैध निर्माण वाला हिस्सा ध्वस्त
इधर, प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और यूडीए तहसीलदार विजय रैगर से आरोपी के अवैध निर्माण को आज ही ध्वस्त करने की मांग की गई। लोगों ने कहा- अगर निर्माण ध्वस्त नहीं किया तो वे शव नहीं उठाएंगे। इसके बाद यूडीए को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी के अवैध निर्माण वाले हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में दिनदहाड़े हत्या: मृतक के परिजनों को पुलिस ने सौपी घटना की जानकारी

राय | ब्रदरहुड ट्रम्प बुलडोजर: जब राजस्थान के रेगिस्तानी गांव एक साथ खड़े थे- Moneycontrol.com

राजस्थान के निजी स्कूल में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न: विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी का आग्रह


