राजस्थान JET रिजल्ट 2026: नतीजों में क्या खास है और क्या होगा आगे?
राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं। परीक्षा में बैठे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्कोरकार्ड में उनके नाम, आवेदन संख्या, श्रेणी, कुल प्राप्त अंक, मेरिट रैंक और योग्यता स्थिति की जानकारी दी गई है। अब उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan JET Result 2026: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, फटाफट डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Rajasthan JET Result 2026 OUT: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से परिणाम देख सकते हैं और आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan JET Result 2026: स्वामी केश्वनंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) 2026, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने कुल प्राप्तांक, राज्य स्तरीय मेरिट रैंक और अन्य विवरण भी ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी शुरू कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 जून को किया गया था। पहले यह परीक्षा 21 जून को होनी थी, लेकिन Re-NEET UG परीक्षा के कारण इसकी तिथि बदल दी गई थी। परीक्षा के बाद 1 जुलाई को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, जबकि अंतिम उत्तर कुंजी 21 जुलाई को प्रकाशित की गई।
राजस्थान JET रिजल्ट के बाद क्या होगा?
राजस्थान JET, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि जल्द ही संबंधित अधिकारियों द्वारा घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
राजस्थान JET 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, श्रेणी, कुल प्राप्त अंक, मेरिट रैंक और योग्यता स्थिति जैसी अहम जानकारियां दी गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में यही स्कोरकार्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
Rajasthan JET Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com पर जाएं।
- होम पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद Sign In बटन पर क्लिक करें।
- लॉग इन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आप अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड और प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: भारत की भूमिका और बाघ संरक्षण के महत्व

राजस्थान जेट परिणाम 2026: जारी, जानें कैसे स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (JET 2026) का रिजल्ट ऑनलाइन निकालना शुरू, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड


