होमशिक्षा-करियरउत्तराखंड में भारी बारिश, चार धाम यात्रा रुकी: छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 की मौत, राजस्थान में बाजारों में पानी भरा
शिक्षा-करियर

उत्तराखंड में भारी बारिश, चार धाम यात्रा रुकी: छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 की मौत, राजस्थान में बाजारों में पानी भरा

- Hindi News - National - IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Gujarat MP Chhattisgarh Haridwar Weather | Mumbai Delhi Chardham Yatra LIVEउत्तराखंड में भारी बारिश, चार धाम यात्रा रुकी:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 की…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जुलाई 2026 को 11:41 am बजे
उत्तराखंड में भारी बारिश, चार धाम यात्रा रुकी:  छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 की मौत, राजस्थान में बाजारों में पानी भरा

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Gujarat MP Chhattisgarh Haridwar Weather | Mumbai Delhi Chardham Yatra

LIVEउत्तराखंड में भारी बारिश, चार धाम यात्रा रुकी:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 की मौत, राजस्थान में बाजारों में पानी भरा

- कॉपी लिंक

देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद चार धाम यात्रा 2 दिन के लिए रोक दी गई है। चंपावत, बागेश्वर और टिहरी में 12वीं तक के स्कूल-आंगनवाड़ी में छुट्टी कर दी गई है।

राजस्थान के धौलपुर में तेज बारिश से बाजारों में पानी भर गया। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ से टाटा मोटर्स के साणंद प्लांट और आसपास मौजूद कई सप्लायर की यूनिट बंद करानी पड़ीं।

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की तीन घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है।

देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें

देश के ऊपर दो सिस्टम करा रहे जोरदार बारिश

देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ रहा है। IMD ने 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

सैटेलाइट मैप में देखें देश में कहां-कहां बादल छाए

दिल्ली में मंगलवार को 50 मिमी से ज्यादा बारिश

दिल्ली में मंगलवार को 50 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 4 मानसूनी सिस्टम ने ये बारिश कराई। इसके चलते मेट्रो स्टेशन और कई सड़कों पर पानी भर गया, 36 पेड़ गिर गए। वाटरलॉगिंग की 136 शिकायतें दर्ज की गईं।

देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के मसूरी के स्प्रिंग रोड इलाके में भारी बारिश के बाद एक घर पर दो पेड़ और दीवार का हिस्सा गिर गया। इससे घर की छत टूट गई और मलबा घर के अंदर पहुंच गया। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

- कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार चार दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदियां उफान पर हैं, पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है और कई पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन सब-डिवीजन में बुधवार को भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते सभी सरकारी-निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हालांकि पहले से तय परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी।

मौसम विभाग ने क्षेत्र में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है और सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि चंबा, कुल्लू, सोलन और कांगड़ा समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में मानसून अगले छह दिन सक्रिय रहने की संभावना है। अब तक राज्य में सामान्य से 6% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई को भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पास बने डीप डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में बिजली गिरने की तीन घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। वहीं सारंगढ़ में नाले में बही कार में सवार पूर्व सरपंच और उनकी पत्नी का 60 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। राज्य के 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 3.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 45 हजार हेक्टेयर से अधिक फसल पानी में डूबी हुई है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों को 9 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा विस्थापित परिवारों को 15 हजार रुपए, छात्रों को 1,000 से 5,000 रुपए की बुक ग्रांट और खोए हुए शैक्षणिक दस्तावेज मुफ्त में दोबारा जारी किए जाएंगे।

- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के 8 जिलों में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, बिजली और तेज बारिश की चेतावनी दी है। खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

बारिश के खतरे को देखते हुए चंपावत, बागेश्वर और टिहरी में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 5 अगस्त तक मौसम खराब रहने और कई इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

पंजाब और चंडीगढ़ में बुधवार को भी कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जुलाई से 3 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

बिहार के 13 जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। वहीं पटना समेत कुछ जिलों में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और शाम तक हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य के बाकी 25 जिलों में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। अब तक बिहार में सामान्य से करीब 40% कम बारिश हुई है और अगले कुछ दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मंगलवार को पटना और खगड़िया समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि बांका में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को 22 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 30-31 जुलाई को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मंगलवार को झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश टोंक में दर्ज की गई। वहीं श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 41°C के पार पहुंचा, लेकिन शाम को वहां भी बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन में बुधवार को अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर और छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और कम दबाव के सिस्टम के कारण प्रदेश में 1 अगस्त तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा और शहडोल समेत 40 से ज्यादा जिलों में भी हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

- कॉपी लिंक

30 जुलाई:

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, गुजरात रीजन, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विदर्भ में रेड अलर्ट है।

अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

31 जुलाई:

गुजरात रीजन में बारिश का रेड अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ बारिश का यलो अलर्ट है।

- कॉपी लिंक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें