होमक्राइमजयपुर में दिनदहाड़े हत्या: मृतक के परिजनों को पुलिस ने सौपी घटना की जानकारी
क्राइम

जयपुर में दिनदहाड़े हत्या: मृतक के परिजनों को पुलिस ने सौपी घटना की जानकारी

जयपुर में मानसरोवर थाना इलाके में हुई दिनदहाड़े हत्या में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतक बलवीर के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। इस मामले में वांछित एक युवक भी शामिल है।

ETV Bharat के अनुसार29 जुलाई 2026 को 12:43 pm बजे
जयपुर में दिनदहाड़े हत्या: मृतक के परिजनों को पुलिस ने सौपी घटना की जानकारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में दिनदहाड़े मर्डर: युवक की सिर पर डंडे से वार कर हत्या, 4 संदिग्ध हिरासत में

जयपुर में मानसरोवर थाना इलाके की घटना, डीसीपी और थानाधिकारी पहुंचे मौके पर.

Published : July 29, 2026 at 5:19 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े एक युवक की सिर पर डंडे से हमला कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में कड़ी नाकाबंदी करवाई. इस बीच पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें चार युवक डंडे लेकर जाते हुए दिख रहे हैं.

मध्यप्रदेश का रहने वाला था युवक: जयपुर (दक्षिण) डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी बलवीर के रूप में हुई है. वह जयपुर में काम-धंधे के सिलसिले में रहता था. घटना की जानकारी मिलने पर पूरे इलाके में कड़ी नाकाबंदी करवाई गई. चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर मानसरोवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पूरे मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें- बड़ा खुलासा : प्रेमिका ने किया बॉयफ्रेंड का मर्डर, शराब पार्टी के बाद हुई थी हत्या

वीडियो हो रहा है वायरल: इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चार युवक डंडे लेकर बीच सड़क पर जाते दिख रहे हैं. उन्होंने बलवीर के सिर पर डंडे से हमला किया. जिससे वह अचेत होकर सड़क पर गिर गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

चार संदिग्धों में एक वांटेड: पुलिस ने इस घटना की जानकारी मृतक बलवीर के परिजनों को दी है. शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. संदिग्धों से पूछताछ कर घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है. जिन चार संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनमें से एक युवक किसी मामले में पहले भी वांछित चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- सीकर में हिस्ट्रीशीटर बनवारीलाल मीणा का अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें