राजस्थान में युवक की हत्या: अंडे गिरने के विवाद में चार युवकों ने लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला
जयपुर में अंडे सड़क पर गिरने के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। एमपी का रहने वाला युवक बलवीर की हत्या चार युवकों द्वारा लाठियों से पीटकर की गई। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Mansarovar Youth Murder Case | Four Arrested In Jaipur Crime Incident
सड़क पर अंडे गिरने पर युवक की हत्या: VIDEO:चार युवकों ने लाठियों से पीटकर मार डाला ; एमपी का रहने वाला था
- कॉपी लिंक
जयपुर में अंडे सड़क पर गिरने के विवाद में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक एमपी का रहने वाला था। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार युवक हाथों में लाठियां लेकर जाते नजर आए है। इसके बाद पीछे से युवक के सिर पर लाठी मारी।
मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें से एक नाबालिग है। मामला मानसरोवर थाने का है।
घटना से जुड़ी 2 PHOTOS
अंडे सड़क पर गिरने पर की मारपीट, वीडियो सामने आया
मानसरोवर थाना सीओ हेमेंद्र ने बताया कि एमपी (श्योपुर) के रहने वाले युवक बलवीर की हत्या हुई है। युवक का भाई रामवीर नंदपुरी, सोडाला में रहता है। उसने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। खुद युवक शांति नगर,गुर्जर की थड़ी पर किराए का कमरा लेकर रह रहा था और मार्बल-टाइल्स का काम करता था।
CO हेमेंद्र ने बताया कि शांति नगर इलाके में मंगलवार शाम हमलावर युवक अंडे लेकर जा रहे थे। रास्ते में बलवीर से टकराने पर अंडे सड़क पर नीचे गिर गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। युवक के पीछे से चार युवकों ने लाठियों से सिर पर वार कर दिया। हमले में बलवीर के दो अन्य साथी भी घायल हुए। हमले का वीडियो भी सामने आया है।
अचानक हुए हमले से मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। राहगीरों ने घायलों को पहले जयपुरिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। बलवीर को हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। मंगलवार रात 11:30 बजे उसकी मौत हो गई। युवक की पत्नी और 3 बच्चे श्योपुर में ही रहते है।
चार आरोपियों को हिरासत में लिया
CO ने बताया कि मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
- राजस्थानी प्रेम कहानीमारू का संदेश क्यों नहीं पहुंच पाया ढोला तक: ढाढी बोला- जबतक महाराज को आपकी याद नहीं आ जाती, लौटूंगा नहीं; ढोला-मारू प्रेम कहानी एपिसोड-3
- स्कॉल इंटरनेशनल जयपुर की नई कार्यकारिणी का गठन: गुंजन सिंघल बने नए अध्यक्ष, जानिए किसे- क्या जिम्मेदारी मिली
- जयपुर-धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट
- बात खरी हैचिट्ठी लेकर शिक्षामंत्री के आगे-पीछे घूम रहे विधायक डांगा: RTO इंस्पेक्टर बोला-SHO ने थप्पड़ मार दिया; सरकारी स्कूल के बच्चों का 'राजस्थानी-प्रेम'
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में दिनदहाड़े हत्या: मृतक के परिजनों को पुलिस ने सौपी घटना की जानकारी

राय | ब्रदरहुड ट्रम्प बुलडोजर: जब राजस्थान के रेगिस्तानी गांव एक साथ खड़े थे- Moneycontrol.com

राजस्थान के निजी स्कूल में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न: विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारी का आग्रह


