होमक्राइमएसीबी के एक्शन में एडीएम के पीए की गिरफ्तारी: 1 लाख रुपये की रिश्वत का मामला
क्राइम

एसीबी के एक्शन में एडीएम के पीए की गिरफ्तारी: 1 लाख रुपये की रिश्वत का मामला

राजस्थान के जयपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी की टीम ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व के पीए मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सूत्र: Aaj Tak

ETV Bharat के अनुसार29 जुलाई 2026 को 11:43 am बजे
एसीबी के एक्शन में एडीएम के पीए की गिरफ्तारी: 1 लाख रुपये की रिश्वत का मामला

सौजन्य से:- ETV Bharat

ACB Trap : जयपुर कलेक्ट्रेट में बड़ी कार्रवाई, ADM ईस्ट के पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते दबोचा

16-17 लाख रुपए का बिल और 8 से 10% कमीशन. एडीएम का PA 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार. जानिए पूरा मामला...

Published : July 29, 2026 at 4:33 PM IST

जयपुर: राजस्थान के जयपुर कलेक्ट्रेट में एसीबी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. एसीबी की टीम ने जयपुर कलेक्ट्रेट में बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व के पीए मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बिल पास करने के एवज में आरोपी मुकेश कुमार ने यह रिश्वत राशि ली है.

एएसपी सुनील सिहाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है और DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एएसपी सुनील सिहाग ने बताया कि परिवादी के पास एग्जाम के ओएमआर शीट और परीक्षा प्रश्न पत्रों को केंद्र पर पहुंचाने का टेंडर था और उसका बिल करीब 16-17 लाख रुपए था. आरोपी ने वह बिल पास करने के लिए परिवादी से 8 से 10% कमीशन मांग रहा था और अंत में डेढ़ लाख रुपए सौदा तय हुआ.

उन्होंने बताया कि बुधवार को एडीएम के पीए मुकेश कुमार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. सिहाग ने बताया कि पिछले दिनों फॉरेस्टर और सेकंड ग्रेड टीचर का एग्जाम हुआ था, यह बिल उन्हीं परीक्षाओं से संबंधित था. सुनील सिहाग ने बताया कि एग्जाम सेंट्रो पर ओएमआर शीट और परीक्षा प्रश्न पत्र पहुंचाने के लिए 80 से 90 गाड़ियां लगती हैं और उसी का बिल परिवादी ने पेश किया था.

पढ़ें : नामांतरण खोलने के बदले बिचौलिए के जरिए मांगी 30 लाख रुपए की रिश्वत, 10 माह से फरार पटवारी गिरफ्तार

हालांकि, आरोपी ने कहा है कि उसने लैपटॉप के बदले यह रिश्वत ली है. आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. एसीबी एएसपी ने बताया कि इस मामले में एडीएम की भूमिका स्पष्ट नहीं है. इसकी बाद में जांच की जाएगी.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें