गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने पीटा;VIDEO: जयपुर में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बाल पकड़कर घसीटा, थप्पड़ जड़े - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Wife Thrashes Husband & Girlfriend In Road Drama | VIDEO गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने पीटा;VIDEO:जयपुर में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बाल पकड़क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Wife Thrashes Husband & Girlfriend In Road Drama | VIDEO
गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने पीटा;VIDEO:जयपुर में बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बाल पकड़कर घसीटा, थप्पड़ जड़े
- कॉपी लिंक
जयपुर में पति-पत्नी और 'वो' का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी ने पीछा कर बाइक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर ले जा रहे पति को पकड़ लिया। पत्नी ने आव देखा न ताव, बीच सड़क पर ही पति और उसकी गर्लफ्रेंड की धुनाई शुरू कर दी।
उसने गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर घसीटा और थप्पड़ लगाए। पति के बीच-बचाव करने पर पत्नी का गुस्सा और भड़क गया। बीच सड़क उसने पति पर भी जमकर थप्पड़-घूंसे बरसाए। इस दौरान भीड़ महिला को पति की और धुनाई करने के लिए उकसाती रही। यह पूरी घटना टोंक रोड पर गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास गोल्डन लीफ बिल्डिंग के सामने हुई।
हाईवोल्टेज ड्रामे की 3 तस्वीरें...
सुबह से कर रही थी जासूसी, बाइक पर 'सौतन' को बैठते ही पकड़ा
जानकारी के अनुसार, महिला को पिछले कुछ समय से अपने पति के अफेयर का शक था। पति घर पर रोज उसके साथ मारपीट करता था। तंग आकर महिला ने खुद ही पति की जासूसी करने की ठानी। सुबह जैसे ही पति बाइक लेकर घर से निकला, पत्नी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे बढ़ते ही पति ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठा लिया। यह देखते ही पत्नी का खून खौल गया। उसने पीछा कर गोल्डन लीफ बिल्डिंग के पास पति की बाइक रुकवा ली।
गर्लफ्रेंड को गाड़ी से उतारा, बाल पकड़कर घसीटा
बाइक रुकते ही पत्नी ने 'वो' यानी पति की गर्लफ्रेंड को नीचे उतारा और उसके बाल पकड़कर थप्पड़ों की बौछार कर दी। गर्लफ्रेंड को पिटता देख पति अपनी बाइक को सड़क पर ही गिराकर बीच-बचाव करने लगा। पति जैसे ही गर्लफ्रेंड को बचाने आगे आया, पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने पति की कॉलर पकड़ ली और उस पर भी थप्पड़-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।
लाइव ड्रामा देख जुटी भीड़
बीच सड़क पर चल रहे इस ड्रामे को देखने के लिए भीड़ जुट गई। लोग अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे। इस दौरान तमाशबीन बनी भीड़ ने महिला को और उकसाया। भीड़ में से आवाजें आने लगीं- सौतन को छोड़ो, पहले इस पति की धुनाई करो। भीड़ की डिमांड पर पत्नी ने पति को जमकर सबक सिखाया। इस बीच पति ने जैसे-तैसे अपनी गर्लफ्रेंड को भीड़ और पत्नी के चंगुल से छुड़ाकर वहां से रवाना किया।
चेहरा बेनकाब कर पीटा, बोली- रोज मुझे मारता था, आज इसकी बारी
पति ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखा था और मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। भीड़ ने चिल्लाकर कहा- इसका हेलमेट हटाओ, चेहरा दिखाओ। पत्नी ने तुरंत पति का हेलमेट और मुंह पर बंधा कपड़ा खोलकर उसे बेनकाब कर दिया। इसके बाद पत्नी ने भीड़ से पीटने के लिए चप्पल मांगी। पति को पीटते हुए महिला चिल्लाई- यह रोज घर पर मेरे साथ मारपीट करता है, मैं सब सहती रही, आज इसे नहीं छोड़ूंगी।
पुलिस बोली- कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, जांच जारी
करीब 15 मिनट तक टोंक रोड पर यह तमाशा चलता रहा। बाद में कुछ समझदार लोगों ने हस्तक्षेप किया और मामले को घर पर सुलझाने की बात कहकर दोनों को वहां से विदा किया।
इस पूरे मामले पर बजाज नगर थाना प्रभारी (SHO) रामधन मीणा ने कहा- यह घटना करीब दो दिन पुरानी है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। प्रारंभिक जांच में वीडियो में दिख रहे लोग पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
---
यह खबर भी पढ़िए…
इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर किया पति का मर्डर:पत्नी ने घर छोड़कर जाने को कहा था, प्रेमी ने शराब पिलाकर टैंक में फेंका
बाड़मेर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पति का शव 4 जून को टैंक (टांके) में पड़ा मिला था। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। (पूरी खबर पढ़ें)
- VDO भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी: जनरल वर्ग की कटऑफ 169.38 रही; 850 पद के लिए 5 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
- सांड से टकराई बाइक, कॉन्स्टेबल का सिर फटा, मौत: पत्नी और बहन भी पुलिस में, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे सीपीआर दिया फिर भी नहीं बचे
- बात खरी हैदीया कुमारी को किसने कहा 'उप-प्रधानमंत्री': ये क्रांतिकारी 'भगत सिंह' कौन है भाई; मरीज तड़पता रहा, धक्का देकर स्टार्ट हुई एंबुलेंस
- जयपुर में 2 करोड़ का रोबोट करा रहा एक्सरसाइज: मरीज के मूवमेंट पर बारीकी से रख रहा नजर, SMS हॉस्पिटल में शुरुआत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan News: Ashok Gehlot का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, 'मुख्यमंत्री नहीं, RSS चला रहा है सरकार'

5 साल की मासूम से दुष्कर्म : जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश पीड़िता से मिले, बोले- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Kota News: धर्मांतरण की 'द कोटा स्टोरी', मनीष पर 'मोइन खान' बनने का आरोप, पुलिस ने क्या कहा?


