जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया,VIDEO: उछलकर 20 फीट दूर जा गिरा युवक, ड्राइवर फिर भी गाड़ी दौड़ाता रहा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Accident: Speeding Car Hits Bike, Driver Flees | Video जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया,VIDEO:उछलकर 20 फीट दूर जा गिरा युवक, ड्राइवर फिर भी गाड़ी दौड़ाता…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Accident: Speeding Car Hits Bike, Driver Flees | Video
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को उड़ाया,VIDEO:उछलकर 20 फीट दूर जा गिरा युवक, ड्राइवर फिर भी गाड़ी दौड़ाता रहा
- कॉपी लिंक
जयपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से युवक बाइक सहित उछलकर 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद ड्राइवर कुछ दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गया। नारायण विहार थाना पुलिस ने घायल युवक को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है।
एसआई धर्मेन्द्र ने बताया- नारायण विहार के कीर्ति सागर कॉलोनी में मंगलवार सुबह हादसा हुआ। सुबह करीब 10:30 बजे मेन कॉलोनी के चौराहे से बाइक सवार युवक जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी। साइड से लगी टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सहित युवक करीब 20 फीट दूर उछलकर एक मकान की दीवार से टकराया।
हादसे के बाद कार को दौड़ते हुए ले गया ड्राइवर
हादसे के बाद कार को दौड़ते हुए ड्राइवर कुछ दूरी तक ले गया। कार डैमेज होने के कारण ड्राइवर उसे छोड़कर भाग निकाला। स्थानीय लोगों ने नारायण विहार थाना पुलिस को सूचना देकर घायल युवक को संभाला।
पुलिस ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए पास ही प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद SMS हॉस्पिटल रैफर कर दिया। SMS हॉस्पिटल में घायल युवक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
ड्राइवर और कार मालिक की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि हॉस्पिटल में एडमिट घायल युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की ओर से क्षतिग्रस्त बाइक और कार को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया है। पुलिस कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ड्राइव करने वाले व ऑनर के बारे में पता कर रही है।
- ताई के पैर काटने वाला पुलिस को कहानियां सुनाता रहा: हत्या के बाद बचने के लिए भतीजे ने थाने का घेराव किया, कहा था- हत्यारों को पहचान सकता हूं
- इंस्टाग्राम फ्रेंड ने नाबालिग से किया रेप: धोखे से मिलने के बहाने बुलाया, किडनैप कर दिल्ली ले गया आरोपी
- जयपुर में महिला पर फेंका तेजाब: आरोपी युवक घर से भगाकर लेकर आया था, पत्नी-बच्चों के आने पर छोड़कर भागा
- जयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका: बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर करवा रहे थे, एक-दूसरे पर आरोप
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


