Vande Bharat Surat-Udaipur: बुकिंग चालू... इस तारीख से दौड़ेगी सूरत-उदयपुर वंदे भारत, देखें टाइम टेबल
Sign In Advertisement सूरत को वंदे भारत एक्सप्रेस (Surat Vande Bharat Express) ट्रेन मिल चुकी है और इसके रेलवे ट्रैक पर दौड़ने की तारीख भी नजदीक आ गई है. डायमंड सिटी से नई वंदे भारत लेक स…

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
सूरत को वंदे भारत एक्सप्रेस (Surat Vande Bharat Express) ट्रेन मिल चुकी है और इसके रेलवे ट्रैक पर दौड़ने की तारीख भी नजदीक आ गई है. डायमंड सिटी से नई वंदे भारत लेक सिटी के तौर पर पहचाने जाने वाले उदयपुर (Udaipur) तक जाएगी. इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसी हफ्ते इसका संचालन शुरू हो जाएगा. इसके जरिए सूरत से उदयपुर के बीच की दूरी 7.30 घंटे में पूरी हो जाएगी. (Photo: ITG)
1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग चालू
रेलवे की ओर से जारी किए गए अपडेट पर नजर डालें, तो इस रूट पर ट्रेन नंबर 26903/26904 सूरत– उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित की जाएगी. ट्रेन नंबर 26903 की बुकिंग 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई थी, जो गुरुवार से हो गई. ट्रेन टिकट सभी PRS काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर बुक किए जा सकते हैं. इसका उद्घाटन 2 अक्टूबर को होगा. (Photo: ITG)
ये है वंदे भारत ट्रेन का टाइमटेबल
Western Railway के मुताबिक, ट्रेन नंबर 26903 हर सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 06:10 बजे सूरत से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन 04 अक्टूबर 2026 से संचालित होगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 26904 वंदे भारत एक्सप्रेस हर सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दोपहर 15:35 बजे उदयपुर से रवाना होकर उसी दिन रात 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी. इस ट्रेन का संचालन 03 अक्टूबर से होगा. (Photo: ITG)
Advertisement
इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का स्टॉपेज?
सूरत-उदयपुर रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों तरफ से रास्ते में तय किए गए स्टॉपेज पर रुकेगी. इनमें भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असरवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर और जावर शामिल हैं. (Photo: ITG)
सूरत से उदयपुर सिर्फ 7.30 घंटे में
रेलवे के मुताबिक, Surat-Vandebharat Express Train से सूरत और साउथ गुजरात के यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी. यहां बता दें कि इस ट्रेन का संचालन हर सप्ताह मंगलवार को नहीं होगा. सूरत से उदयपुर की दूरी अब सिर्फ 7.30 घंटे में तय की जाएगी. (Photo: ITG)
इस वंदे भारत में होंगे 8 कोच
Surat-Udaipur Vande Bharat Express ट्रेन 8 कोच के साथ ट्रैक पर दौड़ेगी. इस ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एसी चेयर कार कोच होंगे. रेलवे की ओर से यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे सभी आरक्षित टिकटों के लिए ओरिजिनल ID प्रूफ साथ रखें. स्टॉपेज, रुकने के समय और ट्रेन की संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं. (Photo: ITG)
TOPICS:
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


