होम›कृषि›राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News
कृषि

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Withdraws | Heat Wave Alert Pilani Temperature Rise राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरस…

bhaskar.com के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 02:05 am बजे
राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:  मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Monsoon Withdraws | Heat Wave Alert Pilani Temperature Rise

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा

- कॉपी लिंक

राजस्थान में करीब 3 दिन की देरी से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है।

मानसून के जाने के साथ ही राज्य में गर्मी भी तेज होने लगी। पिलानी (झुंझुनूं) में शनिवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखे तो राज्य के सभी इलाकों में आसमान साफ रहा और सुबह से तेज धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहेगा और इसी तरह गर्मी, धूप रहने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मौसम के बड़े अपडेट्स

जयपुर में गर्मी तेज हुई: जयपुर में शनिवार दिनभर गर्मी रही। दिन में तेज धूप झुलसाने वाली रही। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम में गर्मी बढ़ने के कारण जयपुर में रात में भी तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, जिससे रात में ठंडक थोड़ी कम रही। जयपुर में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब आगे क्या?: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज से राज्य में मौसम रहने और धूप रहने की आशंका जताई है। हालांकि तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। दिन में अधिकांश शहरों का तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।

….

मानसून से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

कमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के अनुसार 11 जिले सूखे की चपेट में हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें