US राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप ने पति संग सोनार दुर्ग का किया भ्रमण, राजस्थानी संस्कृति से हुए रूबरू
US राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप ने पति संग सोनार दुर्ग का किया भ्रमण, राजस्थानी संस्कृति से हुए रूबरू टिफनी ट्रंप ने अपने प्रवास के दौरान जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. Published : May 31, 2026 at 12:27…

सौजन्य से:- ETV Bharat
US राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप ने पति संग सोनार दुर्ग का किया भ्रमण, राजस्थानी संस्कृति से हुए रूबरू
टिफनी ट्रंप ने अपने प्रवास के दौरान जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया.
Published : May 31, 2026 at 12:27 PM IST
|Updated : June 1, 2026 at 5:27 PM IST
जैसलमेर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बोलस सोमवार को विशेष चार्टर विमान से जैसलमेर से गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हो गए. जैसलमेर प्रवास के दौरान दोनों ने सोनार किला सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और राजस्थानी संस्कृति व लोक परंपराओं का आनंद लिया. इस दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे, जिन्हें टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना मित्र बताया.
कड़ी सुरक्षा के बीच जामनगर के लिए रवानाः सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे टिफनी ट्रम्प, माइकल बोलोस और उनके साथ मौजूद प्रतिनिधिमंडल का काफिला जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचा. सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में विशेष चार्टर विमान ने जामनगर के लिए उड़ान भरी. एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.
पढ़ें. भारत दौरे पर टिफनी ट्रंप, पति संग ताजमहल और अक्षरधाम मंदिर का किया दर्शन
सोशल मीडिया पर दिखा राजस्थानी रंगः टिफनी ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पर जैसलमेर प्रवास के कई फोटो और वीडियो साझा किए. इनमें सूर्यगढ़ होटल में पारंपरिक राजस्थानी शैली में हुए स्वागत की झलक भी दिखाई दी. स्वागत समारोह में लोक कलाकारों ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे टिफनी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया.
Just arrived in beautiful Jaisalmer!
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 31, 2026
लोक संगीत और कालबेलिया नृत्य का लिया आनंदः रविवार रात टिफनी ट्रम्प और माइकल बोलोस के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक संध्या और रात्रिभोज का आयोजन किया गया. थार के लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोकगीत और सूफी संगीत की प्रस्तुतियां दीं. दोनों मेहमानों ने कालबेलिया नृत्य और लोक संगीत का देर रात तक आनंद लिया. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए गए.
होटल में कुछ समय विश्राम के बाद टिफनी ट्रम्प और माइकल बोलोस विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग के भ्रमण पर पहुंचे. दशहरा चौक में जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने दुर्ग स्थित संग्रहालय का अवलोकन किया और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि दंपती सूर्यगढ़ होटल के सबसे महंगे विला में ठहरे हैं, जिसका किराया करीब दो लाख रुपए प्रतिदिन है. जैसलमेर प्रवास के दौरान उन्होंने जैसलमेर के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया. इसके साथ ही यहां की लोक संस्कृति, लोक नृत्य स्थानीय खानपान और विभिन्न पर्यटन स्थलों से रूबरू हुए.
Incredible day in Jaisalmer! Visited the historic Jaisalmer Fort and other beautiful places. Rajasthan is truly remarkable! pic.twitter.com/oSDTlryjnS
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) May 31, 2026
भारत-पाक सीमा का हाई-अलर्ट : जैसलमेर एक संवेदनशील सीमावर्ती जिला है और यहां से भारत-पाकिस्तान की सीमा सटी हुई है, इसीलिए अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी के दौरे को लेकर सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. उन्हें स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया गया है. खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस लगातार समन्वय कर रही हैं. पर्यटन स्थलों से लेकर उनके होटल तक के रूट पर ट्रैफिक रेगुलेशन और कड़े सुरक्षा घेरे की व्यवस्था की गई है.
दिल्ली और आगरा में बिताए यादगार पल : जैसलमेर पहुंचने से पहले टिफनी और माइकल बलोस ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली से की थी. शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मंदिर की भव्यता की तस्वीरें भी साझा की. इसके बाद शनिवार को इस जोड़े ने आगरा पहुंचकर ताज महल का दीदार किया और यूनेस्को विश्व धरोहर के सामने तस्वीरें खिंचवाई. इसके बाद अब यह जैसलमेर पहुंचे हैं.
#WATCH | Rajasthan: US President Donald Trump's daughter Tiffany Trump and his son-in-law, Michael Boulos, visit Sonar Fort, a famous tourist destination in Jaisalmer pic.twitter.com/BOb4i7dDWp
— ANI (@ANI) May 31, 2026
पढ़ें. राजस्थान की मेहमान नवाजी की यादों के साथ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वाशिंगटन के लिए रवाना
ट्रंप परिवार का जैसलमेर से पुराना नाता : यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप परिवार का कोई सदस्य मरुधरा की धरती पर कदम रख रहा है. इससे पहले नवंबर 2018 में डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी बेटी इवांका ट्रम्प के पति और तत्कालीन व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर भी जैसलमेर आ चुके हैं. वह इसी सूर्यागढ़ होटल में एक हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने पहुंचे थे, तब भी अमेरिका और राजस्थान पुलिस ने मिलकर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की थी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


