होमक्राइमउदयपुर: हाईवे पर ट्रक रोककर दवा लेने जा रहे ड्राइवर की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत - udaipur truck driver dies of suspected heart attack on highway
क्राइम

उदयपुर: हाईवे पर ट्रक रोककर दवा लेने जा रहे ड्राइवर की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत - udaipur truck driver dies of suspected heart attack on highway

उदयपुर: हाईवे पर ट्रक रोककर दवा लेने जा रहे ड्राइवर की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर सीने में दर्द होने के बाद दवा लेने जा रहे एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर पड़े। समय कम ह…

Jagran के अनुसार20 सितंबर 2026 को 04:04 pm बजे
उदयपुर: हाईवे पर ट्रक रोककर दवा लेने जा रहे ड्राइवर की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत - udaipur truck driver dies of suspected heart attack on highway

सौजन्य से:- Jagran

उदयपुर: हाईवे पर ट्रक रोककर दवा लेने जा रहे ड्राइवर की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत

जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर सीने में दर्द होने के बाद दवा लेने जा रहे एक ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर पड़े।

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, उदयपुर। जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे-48 पर सीने में दर्द होने के बाद ट्रक रोककर दवाई लेने जा रहे चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े।

राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे मांडल थाना क्षेत्र में नानकपुरा गुरुद्वारे के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, पंजाब के जालंधर निवासी कुलविंदर सिंह (55) पुणे से ट्रक लेकर लुधियाना जा रहे थे। नानकपुरा के पास सीने में दर्द होने पर उन्होंने ट्रक साइड में खड़ा किया और गुरुद्वारे के सामने मेडिकल स्टोर की ओर जाने लगे। इसी दौरान सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।

राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें मांडल उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- राजस्थान: दिव्यांगता नहीं रोक पाई सपनों की डोली, उदयपुर में 50 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें