होम›कृषि›उदयपुर से खजुराहो के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी: त्योहारों पर यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी; पढ़ें- कहां से कितने बजे चलेगी - Udaipur News
कृषि

उदयपुर से खजुराहो के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी: त्योहारों पर यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी; पढ़ें- कहां से कितने बजे चलेगी - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Khajuraho Udaipur Special Train | Festive Schedule & Route Timings उदयपुर से खजुराहो के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी:त्योहारों पर यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी; पढ़ें- कह…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 01:05 pm बजे
उदयपुर से खजुराहो के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी:  त्योहारों पर यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी; पढ़ें- कहां से कितने बजे चलेगी - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Khajuraho Udaipur Special Train | Festive Schedule & Route Timings

उदयपुर से खजुराहो के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी:त्योहारों पर यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी; पढ़ें- कहां से कितने बजे चलेगी

- कॉपी लिंक

त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 8 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस फैसले से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रेल यात्रियों को सीधा फायदा होगा। जिन्हें त्योहारों के सीजन में

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- त्योहारों के दौरान ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती। इसी समस्या को दूर करने के लिए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दोहरा फायदा

खजुराहो और उदयपुर दोनों ही देश के बड़े पर्यटन स्थल हैं। अक्टूबर और नवंबर के महीनों में यहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं।

इस स्पेशल ट्रेन के चलने से न केवल त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों को मदद मिलेगी, बल्कि पर्यटन सीजन में घूमने वाले यात्रियों को भी सीधा फायदा होगा। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके को सीधे राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र से जोड़ेगी।

जानिए क्या होगा समय

- गाड़ी संख्या 04141 (खजुराहो-उदयपुर सिटी) 8 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन हर गुरुवार और सोमवार को रात 8:00 बजे खजुराहो से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

- वापसी में गाड़ी संख्या 04142 (उदयपुर सिटी-खजुराहो) 9 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार और मंगलवार को रात 10:00 बजे उदयपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यह ट्रेन अपने सफर के दौरान दोनों राज्यों के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। इस दौरान ट्रेन दुरियागंज, एमसीआरएस छतरपुर, खड़गपुर, टीकमगढ़, वीजीएल झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना, श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, चंदेरिया, कपासन, मावली और राणाप्रतापनगर में रुकेगी।

बजट यात्रियों के लिए 10 जनरल कोच

इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए कुल 18 डिब्बे लगाए गए हैं। आमतौर पर स्पेशल ट्रेनों में जनरल कोच कम होते हैं, लेकिन इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी (जनरल) के कोच दिए गए हैं। इससे उन यात्रियों को आसानी होगी जो ऐन वक्त पर स्टेशन से टिकट खरीदकर सफर करते हैं।

ट्रेन का पूरा कोच कंपोजिशन इस प्रकार है।

- 01 सेकंड एसी (AC) कोच

- 05 स्लीपर (शयनयान) कोच

- 10 जनरल (साधारण श्रेणी) कोच

- 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें