जोधपुर से बिहार के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन: जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक दिन रहेगी रद्द; जम्मूतवी का बदलेगा रूट; पढ़ें रेलवे की प्रमुख खबरें - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Delhi Vande Bharat Cancelled & Jammu Tawi Route Change | Rail News जोधपुर से बिहार के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक दिन रहेगी रद्द; जम्मू…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Delhi Vande Bharat Cancelled & Jammu Tawi Route Change | Rail News
जोधपुर से बिहार के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन:जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक दिन रहेगी रद्द; जम्मूतवी का बदलेगा रूट; पढ़ें रेलवे की प्रमुख खबरें
- कॉपी लिंक
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को लेकर रेलवे बुधवार से पूजा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेन बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए होगी।
वहीं ऑटोमेटिक सिगनलिंग के काम के चलते जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदेभारत समेत दो ट्रेन रद्द रहेगी।
पढ़ें रेलवे की प्रमुख खबरें…
1. 7 अक्टूबर से शुरू होगी भगत की कोठी-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन
भगत की कोठी-दानापुर पूजा स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 7 अक्टूबर से होने जा रही है। ये ट्रेन 26 नवंबर तक 8 ट्रिप करेगी।
का संचालन बुधवार 7 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। ट्रेन 26 नवंबर तक कुल 8 ट्रिप करेगी।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पूजा स्पेशल के संचालन से बिहार जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
ट्रेन संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर पूजा स्पेशल प्रत्येक बुधवार शाम 5.20 बजे भगत की कोठी से रवाना होकर अगले दिन शाम 5.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04814 दानापुर–भगत की कोठी पूजा स्पेशल 8 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार शाम 7.10 बजे दानापुर से रवाना होगी और शनिवार रात 1.50 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
सीनियर मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन में 2 एसी थ्री टियर,12 स्लीपर,4 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
इन स्टेशनों पर ठहराव इस ट्रेन का जोधपुर,गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,मकराना,कुचामन सिटी,नावां सिटी,फुलेरा,जयपुर,बांदीकुई,भरतपुर,ईदगाह,टूंडला,इटावा,गोविंदपुरी,फतेहपुर,सूबेदारगंज,मिर्जापुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,बक्सर और आरा स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
2. वंदे भारत, रूणिचा और मालाणी एक्सप्रेस समेत 6 ट्रेन होगी प्रभावित
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग काम के चलते जोधपुर से जाने वाली दो ट्रेने प्रभावित रहेगी। इसके चलते जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित छह रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 26481/26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को दोनों साइड से रद्द होगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को दिल्ली से और ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को जैसलमेर से रद्द रहेगी।
मालाणी एक्सप्रेस चलेगी बदले मार्ग से
ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार-मालाणी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को जम्मूतवी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग पर इस ट्रेन का ठहराव भिवानी स्टेशन पर दिया जाएगा।
वहीं ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो 6 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होगी को दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।
3.अमृत भारत योजना से जोधपुर मंडल के 15 स्टेशनों का कायाकल्प,12 स्टेशन हुए तैयार
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम अंतिम चरण में है। इसके तहत 12 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज इस बदलाव की अहम कड़ी हैं। सुजानगढ़ और रेन में एफओबी का काम पूरा हो चुका है। नागौर और मेड़ता रोड में नवंबर तथा रामदेवरा,बालोतरा,डेगाना,फलोदी और मारवाड़ भीनमाल में अक्टूबर तक एफओबी पूरा करने का टारगेट है। जालोर में दिसंबर तक एफओबी पूरा करने की प्लानिंग है।
मेड़ता रोड,नोखा,सुजानगढ़,रेन,डेगाना,डीडवाना,फलोदी,बालोतरा,जालोर और मारवाड़ भीनमाल समेत 12 स्टेशन पर काम पूरा हो चुका है।
4.अब जोधपुर से सीधे कटरा तक ट्रेन, 18 अक्टूबर से नई सुविधा
जोधपुर से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक ट्रेन से सीधे पहुंचा जा सकेगा। रेलवे द्वारा साबरमती बीजी-जम्मूतवी-साबरमती बीजी एक्सप्रेस का श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तार किया गया है। ऐसे में जोधपुर से इस ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को जम्मूतवी में उतरकर आगे की यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी।
डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 19223 साबरमती बीजी-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 18 अक्टूबर से साबरमती बीजी से रवाना होकर जम्मूतवी के बजाय कटरा तक जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19224 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती बीजी एक्सप्रेस 20 अक्टूबर से कटरा से ही रवाना होगी।
5.एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी
रेलवे द्वारा देवपुरा-सवाईमाधोपुर स्टेशनों के ब्रिज संख्या 07 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 04816, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा, जो दिनांक 13.10.2026 को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग से सवाईमाधोपुर-गंगापुर सिटी-दौसा-जयपुर होकर संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा वनस्थली निवाई एवं दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
6. तीन रेल सेवा रहेगी रेगुलेट
रेलवे द्वारा कोटा-नागदा रेलखंड के मध्य गरोठ स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के गर्डर लॉन्चिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण तीन रेल सेवा निर्धारित समय से रेगुलेट रहेंगी।
1. गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर 6 अक्टूबर को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 55 मिनट रेगुलेट रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर 8 अक्टूबर को भगत की कोठी से रवाना होगी। यह रेलसेवा मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 55 मिनट रेगुलेट रहेगी। 3. गाड़ी संख्या 20845, बिलासपुर-भगत की कोठी 9 अक्टूबर को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पश्चिम मध्य रेलवे क्षेत्र में 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एल.गोपाल ज्वेलर्स; जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित - Jaipur News

राजस्थान: त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो-उदयपुर और जोधपुर-मऊ के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

Rajasthan Gets Its Longest High-Level Bridge Over Banas River


