उदयपुर में भास्कर समाधान से राहत: कई समस्याओं पर अफसरों ने लिया एक्शन; कई इलाकों में नहीं सुधर रहे हालात - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Civic Issues Resolved | Road Lights, Sewer & Roads Fixed उदयपुर में भास्कर समाधान से राहत:कई समस्याओं पर अफसरों ने लिया एक्शन; कई इलाकों में नहीं सुधर रहे हालात - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Civic Issues Resolved | Road Lights, Sewer & Roads Fixed
उदयपुर में भास्कर समाधान से राहत:कई समस्याओं पर अफसरों ने लिया एक्शन; कई इलाकों में नहीं सुधर रहे हालात
- कॉपी लिंक
उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से दैनिक भास्कर के ‘समाधान’ सेगमेंट में नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई हैं। कहीं लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट के कारण अंधेरा बना हुआ है, तो कहीं सीवर कार्य के बाद सड़कें अब तक दुरुस्त नहीं की गई ह
(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
गोवर्धन विलाज इलाके में सड़क पर अंधेरा उदयपुर के सज्जन नगर के गोवर्धन विलाज इलाके से मुकेश कुमार जोशी ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर स्ट्रीट लाइट की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। मुकेश ने लिखा कि रोड लाइट लंबे समय से बंद है, जिसके कारण सड़क पर अंधेरा रहता है।
सवीना के सेक्टर 9 से सामने आई रोड की समस्या उदयपुर शहर के सवीना के सेक्टर 9 से हिमेश ने समाधान सेगमेंट पर सड़क की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। हिमेश ने बताया कि 1 साल पहले सीवर के लिए सड़क खोदी थी, लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया गया है। सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं हुई है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
कौशल विहार में बिजली के लो वॉल्टेज से लोग परेशान कौशल विहार, रोड नंबर 5 से प्रकाश चंद्र लोहर ने नाली ओवरफ्लो और बिजली के लो वॉलटेज की समस्या दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर पोस्ट की है। प्रकाश ने बताया की नाली के कारण गली में मच्छर और कीड़ों की भी समस्या पैदा हो गई है और लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है।
हिरण मगरी में गंदगी से लोग परेशान हिरण मगरी क्षेत्र के सेक्टर 5 से कविता ने कचरे की समस्या के बारे में लिखा कि लोग रोड के किनारे कचरा डाल रहे है। हर दिन यहां पर काफी सारा कचरा इकट्ठा हो जाता है। पूरे इलाके में इसकी बदबू भी फैलती है।
स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान उदयपुर शहर के बेदला क्षेत्र से डॉ. व्योम बोलिया ने दैनिक भास्कर से समाधान सेगमेंट पर रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने 1 महीने से बंद लाइट का जिक्र करके अपनी समस्या बताई थी। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर लाइट ठीक करवा दी है।
ओल्ड आटीओ रोड पर नाली की समस्या खत्म शहर के प्रतार नगर क्षेत्र की ओल्ड आटीओ रोड, तुलसी नगर चंद्र कॉलोनी से मंजु पुरोहित ने भी समाधान सेगमेंट पर अपनी समस्या पोस्ट की थी। मंजु ने नालियों से बाहर आ रहे कीचड़ की समस्या पोस्ट कर समाधान की बात कही थी। जिसपर नगर निगम के स्वास्थ अधिकारी ने समाधान करवा दिया है। समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।
सत्यनारायण शर्मा बने आज के 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर शहर के ओल्ड आटीओ रोड, तुलसी नगर चंद्र कॉलोनी से नालियों से बाहर आ रहे कीचड़ की समस्या सामने आई थी। जिसपर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने समाधान करवाया है। जिससे क्षेत्र के लोगों का राहत पहुंची है। क्षेत्र के लोगों को नाली की समस्या से राहत मिल गई है।
आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


