होमराजस्थानराजस्थान रेलवे द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया
राजस्थान

राजस्थान रेलवे द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने अप्रैल से जून 2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने सम्मानित कर्मचारियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

Dainik Bhaskar के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:35 am बजे
राजस्थान रेलवे द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Ticket Checking Staff Of Ajmer Division Honored For Excellent Performance

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अजमेर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ को किया सम्मानित

- कॉपी लिंक

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में अप्रैल से जून 2026 की अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन, अनुशासित सेवा और सर्वश्रेष्ठ राजस्व/टिकट चेकिंग लक्ष्य प्राप्त करने वाले रेल कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चेकिंग स्टाफ एवं अधिकारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वाले रेलकर्मी व अधिकारी: कार्यक्रम में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय राजस्व संग्रह और बेहतरीन सेवाओं के लिए निम्नलिखित कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। डिप्टी सीटीआई : नंदराम, भावेश शर्मा, योगेश सुनारिया, भानु गुर्जर, नीरज काला एवं जितेन्द्र कुमार। सीटीआई: पृथ्वीराज राहड़िया, दिनेश यादव एवं शशि खंडेलवाल। सीनियर सीटीसी : जितेन्द्र गुर्जर, राम सिंह यादव, हिमांशी सांखला, घनश्याम सैनी एवं पृथ्वी सिंह। सीसीटीसी : सुनील कुमार, सीएस : अतुल सिंह शेखावत

इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री राजकुमार स्वर्णकार सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं रेल कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन कर्मियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण मंडल के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और भविष्य में भी मंडल इसी तरह नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें