जयपुर में एक अक्टूबर से सजेगा पूर्वोत्तर का रंग - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Jaipur Will Be Adorned With The Colours Of The Northeast From October 1st. जयपुर में एक अक्टूबर से सजेगा पूर्वोत्तर का रंग - कॉपी लिंक नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संस्कृति जयप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Jaipur Will Be Adorned With The Colours Of The Northeast From October 1st.
जयपुर में एक अक्टूबर से सजेगा पूर्वोत्तर का रंग
- कॉपी लिंक
नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संस्कृति जयपुर में एक मंच पर देखने को मिलेगी। संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के सहयोग से 1 से 4 अक्टूबर तक ऑक्टेव-2026 का आयोजन होगा। इसमें पूर्वोत्
आयोजन के लिए निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने लोक भवन, जयपुर में राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े से भेंटकर आमंत्रित किया। कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की संस्कृति की झलक मिलेगी। 1 और 2 अक्टूबर को सेमिनार भी होंगे। इसमें 12 विशेषज्ञ शिक्षाविद पूर्वोत्तर राज्यों के जीवन, विशेषताओं और चुनौतियों पर विचार रखेंगे, जिसे बाद में अभिलेखित किया जाएगा।
परिचर्चा के संयोजक सिक्किम विश्वविद्यालय के प्रो. संतोष कुमार होंगे। इसके अलावा 28 अक्टूबर से सात दिवसीय नॉर्थ-ईस्ट पेंटर्स कैंप भी प्रस्तावित है।
ऑक्टेव-2026 का उद्घाटन 1 अक्टूबर शाम 7 बजे होगा। राज्यपाल बागड़े मुख्य अतिथि होंगे, जबकि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अध्यक्षता करेंगे। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक निहाल चंद गोयल भी मौजूद रहेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan CM announces Rs 924 crore projects for Udaipur division

उदयपुर–प्रतापगढ़ दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, 924 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Exclusive: जयपुर को मिली पहली महिला उपमहापौर, बीजेपी की सरोज कंवर 89 वोटों से जीतीं, बोलीं- ये मेरे लिए बड़ा सरप्राइज


