होम›धर्म-आस्था›सलूंबर में तेज बारिश से सड़कों पर पानी: कई जगह रास्ते बंद हुए; उदयपुर में भी अच्छी बारिश; कभी भी खोल सकते उदयसागर के गेट - Udaipur News
धर्म-आस्था

सलूंबर में तेज बारिश से सड़कों पर पानी: कई जगह रास्ते बंद हुए; उदयपुर में भी अच्छी बारिश; कभी भी खोल सकते उदयसागर के गेट - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Heavy Rain In Udaysagar & Yellow Alert Issued LIVEसलूंबर में तेज बारिश से सड़कों पर पानी:कई जगह रास्ते बंद हुए; उदयपुर में भी अच्छी बारिश; कभी भी खोल…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 अगस्त 2026 को 06:16 am बजे
सलूंबर में तेज बारिश से सड़कों पर पानी:  कई जगह रास्ते बंद हुए; उदयपुर में भी अच्छी बारिश; कभी भी खोल सकते उदयसागर के गेट - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Heavy Rain In Udaysagar & Yellow Alert Issued

LIVEसलूंबर में तेज बारिश से सड़कों पर पानी:कई जगह रास्ते बंद हुए; उदयपुर में भी अच्छी बारिश; कभी भी खोल सकते उदयसागर के गेट

- कॉपी लिंक

उदयपुर में मंगलवार से ही बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहा। शहर और जिले के कई इलाकों में बुधवार सुबह भी हल्की से तेज बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम में ठंडक है। मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। उ उदयसागर बांध का जल स्तर 21 फीट पार हो ग

इधर, सलूंबर जिला मुख्यालय पर आज सुबह से बारिश का दौर चल रहा है। कस्बे में आज सुबह साढ़े आठ बजे से बारिश का दौर चल रहा है। सेमारी कस्बे में भी अच्छी बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी भर गया है।

बता दें कि उदयपुर जिले में मंगलवार दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ था। कुछ देर बाद बारिश थम गई, लेकिन शाम के बाद रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बुधवार सुबह भी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिले के अधिकांश इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश उदयसागर रेनफॉल सेंटर पर ढाई इंच दर्ज की गई।

मानसून के बड़े अपडेट्स

उदयसागर बांध के कभी भी खोल सकते गेट - उदयपुर शहर के पास स्थित उदयसागर बांध का जल स्तर 21 फीट पार हो गया हैं। 24 फीट हैं पूर्ण भराव क्षमता वाले उदयसागर बांध में कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश होने से पानी की आवक हो रही है। जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता नितेश नायक ने बताया कि बुधवार मध्यान्ह बाद कभी भी खोले जा सकते हैं बांध के गेट।

सड़कों से लेकर बाजारों में पानी ही पानी - सलूम्बर के नरसिंह मंदिर के पास गली और होली चौक में तेजी से बारिश का पानी बहकर निकला। सेमारी कस्बे में तेज बारिश के चलते गांव की सड़कों पर तेजी से पानी बह रहा है। बाजार में दुकानों के बाहर पानी ही पानी भर गया है।

ज्यादा बारिश उदयसागर-वल्लभनगर में- जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश उदयसागर रेनफॉल सेंटर पर ढाई इंच दर्ज की गई। इसके अलावा वल्लभनगर में 2 इंच, जयसमंद, सलूंबर, डाया और देवास में करीब एक-एक इंच बारिश हुई।

तापमान गिरा, मौसम ठंडा हुआ- मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश के चलते बुधवार सुबह मौसम में ठंडक और वातावरण में नमी बनी रही।

मौसम की देखें PHOTOS

इनपुट: गजेंद्र लक्षकार सलूंबर, यशवंत पंवार, सेमारी, दिनेश वैष्णव, घासा

लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें