सौगात...उदयपुर से सूरत के बीच कल से दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Gift... New Vande Bharat Train Will Run Between Udaipur And Surat From Tomorrow. सौगात...उदयपुर से सूरत के बीच कल से दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन - कॉपी लिंक उदयपुर और गुजरात के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Gift... New Vande Bharat Train Will Run Between Udaipur And Surat From Tomorrow.
सौगात...उदयपुर से सूरत के बीच कल से दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन
- कॉपी लिंक
उदयपुर और गुजरात के सूरत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सुविधा बढ़ाई है। रेलवे की ओर से सूरत और उदयपुर सिटी के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाएगी। यह रेल सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन नियमित रूप से संचालित होगी।
ट्रेन की शुरुआत शुक्रवार को उद्घाटन स्पेशल के रूप में होगी। सूरत-उदयपुर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन सुबह 10 बजे सूरत से रवाना होगी। शाम 05:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 8 डिब्बों का रैक होगा। इसके बाद 3 अक्टूबर से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। उदयपुर सिटी-सूरत मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोपहर 03:35 बजे उदयपुर से चलकर रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी। वापसी में सुबह 06:10 बजे रवाना होकर दोपहर 13:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
पुराने रूट में बदलाव
यह नियमित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों ही दिशाओं में सफर के दौरान 9 स्टेशनों पर रुकेगी। इस पूरी नियमित सेवा में भी वंदे भारत के 08 डिब्बों का रैक लगाया जाएगा। इस नई ट्रेन के संचालन के साथ ही पुराने रूट को लेकर भी बदलाव किया गया है।
गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 2 अक्टूबर से बंद किया जा रहा है। इस बदलाव से इस रूट के यात्रियों को सीधे सूरत तक की तेज और आधुनिक ट्रेन सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दिन में तपिश, रात में गुलाबी ठंडक: पिलानी 41°C; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: अभिषेक ने युवा कांग्रेस का चुनाव जीता: अब राहुल गांधी की ‘हां’ बाकी...इंटरव्यू के बाद लगेगी अंतिम मुहर

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा - Jaipur News


