शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी: कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Civic Issues | Bhaskar Samadhan Highlights Public Complaints शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी:कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज -…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Civic Issues | Bhaskar Samadhan Highlights Public Complaints
शहर में जनसमस्याओं का सिलसिला जारी:कहीं जलभराव तो कहीं अंधेरे से लोग परेशान, 'भास्कर समाधान' पर उठी आवाज
- कॉपी लिंक
उदयपुर के अलग-अलग इलाकों से सड़क, सफाई, जलभराव और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। हिरण मगरी सेक्टर 14 में मुख्य मार्ग पर गंदगी का ढेर लगा है, वहीं देवली के विद्या विहार में सड़क के गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी बने हैं। बल
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
सेक्टर 14 से सामने आई कचरे की समस्या उदयपुर शहर के हिरण मगरी के सेक्टर 14 से धीरज कुमार जैन ने 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि आईसीएआई भवन से नेला तालाब जाने वाले मुख्य मार्ग पर काफी सारी गंदगी पड़ी है। जिसके कारण लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
वाहन चालक और राहगीर हो रहे परेशान देवली के विद्या विहार क्षेत्र से शब्बीर जारी ने सड़क की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। शब्बीर ने अपनी समस्या में बताया कि दर्शन अपार्टमेंट और सहेली नगर की सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। पूरी सड़क पर गड्ढे बन गए है, जिससे सभी लोगों को आने-जाने में समस्या आती है।
कॉलोनी वासियों को आवागमन में हो रही दिक्कत उदयपुर के बलीचा इलाके के रहने वाले रणजीत पंवार ने भी समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में लगी लगभग सभी लाइटें खराब हो गई है। शाम के समय गली में काफी ज्यादा अंधेरा रहता है।
लोगों का इस रास्ते से आवागमन हो रहा मुश्किल शहर के मालवी जंक्शन के बालाजी विहार निवासी रमेश ने सड़क पर जलभराव की समस्या पोस्ट की है। रमेश ने बताया कि इस रोड से गुजरने में लोगों को कई बार चोट लगी है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये काफी बड़ी समस्या बनी हुई है।
अरोड़ा नगर कॉलोनी में हुई साफ-सफाई उदयपुर शहर के फतेहपुरा इलाके के अरोड़ा नगर कॉलोनी से कचरे की समस्या आमिर अहमद ने पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि कॉलोनी के पार्क के बाहर कई दिनों से साफ-सफाई नहीं हुई थी। इस समस्या के पोस्ट होने पर संबंधित विभाग ने तुरंत समाधान करवा दिया है।
पोस्ट के बाद ठीक हुई रोड लाइट बेड़ला रोड के न्यू अहिंसा पुरी से कुछ समय पहले सोनल रांका ने समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके घर के बाहर स्ट्रीट लाइट काफी डिम हो गई थी। इस कारण से पूरी गली में अंधेरा हो रहा था। समस्या पोस्ट होने पर नगर निगम के लाइनमैन ने समाधान कर दिया है।
अनुज खां बने 'पब्लिक के स्टार' उदयपुर के अहिंसापुरी-बेदला स्थित पंचरत्न कॉम्प्लेक्स की रहने वालीं सोनल रांका की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने अपने घर के बाहर वाली रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी....जिसपर नगर निगम के लाइनमैन अनुज खां ने मौके पर जाकर खुद समाधान किया है।
'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
8.उदयपुर में बारिश से बढ़ीं मुश्किलें:मूलभूत सुविधाओं पर सवाल, कहीं जलभराव, कहीं स्पार्किंग का खतरा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा में भारी बारिश का यलो अलर्ट: तापमान में गिरावट और 27% कम बरसात

उदयपुर में अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे: तापमान 1.9 डिग्री गिरा, अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कब बारिश हुई - Udaipur News

स्वतंत्रता दिवस पर पिता-पुत्र को जयपुर में मिला सम्मान - Shahabad (Baran) News


