थानाधिकारी दलपत सिंह की मौत पर उदयपुर पुलिस में दुख का माहौल, जांच के बाद होगा पता चलेगा कारण
उदयपुर शहर के अंबामाता थानाधिकारी दलपत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई । उनके सीने में दर्द हुआ था और उन्हें तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया ।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Ambamata SHO Dalpat Singh Passes Away | Police Officers Gather
उदयपुर में अंबातामा थानाधिकारी दलपत सिंह की मौत:अचानक सीने में दर्द हुआ था,घर से ड्यूटी के लिए निकले थे; रास्ते में तबीयत बिगड़ी
- कॉपी लिंक
उदयपुर शहर के अंबामाता थानाधिकारी दलतप सिंह राठौड़ (50) की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वे घर पर थे। तब उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद उन्हें तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने
घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, रास्ते में तबीयत बिगड़ी
हाथीपोल थानाधिकारी राजू देवी ने बताया कि उनकी और मेरी सुबह मोहता पार्क में आदिवासी रैली में ड्यूटी थी। रैली के लिए दलपत सिंह घर से रवाना हुए थे। रास्ते में उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्होंने मुझे कॉल किया, इसके बाद मैंने तुरंत मौके पर डॉक्टर और कुछ पुलिसकर्मियों को भेजा, जो दलपत सिंह को एमबी हॉस्पिटल लेकर आए। हॉस्पिटल में काफी देर तक उन्हें सीपीआर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक दलपत सिंह के 2 बेटे बड़ा बेटा मयंक राज सिंह (24) और छोटा बेटा पुष्पेंद्र सिंह (22) है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल। मृतक दलपत सिंह करीब 6 माह से अंबामाता थाने में तैनात थे। इससे पहले खेरवाड़ा सहित उदयपुर के कई थाने में रह चुके। वे मूलतय भीलवाड़ा जिले के निवासी थे। थानाधिकारी दलपत सिंह की मौत की खबर लगने के बाद उदयपुर पुलिस महकमे में दुख का माहौल है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News

राजस्थान के बांसवाड़ा: स्कूल वैन और ट्रक की भिड़ंत, एक बच्चे की मौत, छह घायल


