होम›क्राइम›UCO बैंक की ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी ने पति के साथ मिलकर आधीरात को पकड़े ATM चोर, अब राजस्थान में हो रही तारीफ
क्राइम

UCO बैंक की ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी ने पति के साथ मिलकर आधीरात को पकड़े ATM चोर, अब राजस्थान में हो रही तारीफ

राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें UCO बैंक की ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी की सूझबूझ से लाखों रुपये चोरी होने से बच गए। नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा कस्बे में एटीएम लूटने पहुंचे चोरों को महिला ने आधी रात को एटीए…

Navbharat Times के अनुसार29 सितंबर 2026 को 05:05 pm बजे
UCO बैंक की ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी ने पति के साथ मिलकर आधीरात को पकड़े ATM चोर, अब राजस्थान में हो रही तारीफ

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें UCO बैंक की ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी की सूझबूझ से लाखों रुपये चोरी होने से बच गए। नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा कस्बे में एटीएम लूटने पहुंचे चोरों को महिला ने आधी रात को एटीएम के अंदर ही कैद कर दिया।

नागौर: राजस्थान में नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा कस्बे में यूको बैंक की महिला शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी और उनके पति की सतर्कता से एटीएम लूट की एक बड़ी वारदात होने से टल गई। आधी रात को जब दो बदमाश गैस कटर लेकर एटीएम मशीन काटने में जुटे थे, तब सारिका चौधरी ने अपने पति के साथ मिलकर बाहर से शटर बंद कर ताला लगा दिया और दोनों चोरों को अंदर ही कैद कर दिया। इस समय पूरे राजस्थान में महिला मैनेजर के इस साहस और सूझबूझ की जमकर तारीफ हो रही है।

अलार्म बजते ही अलर्ट हुईं सारिका

घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे नागौर रोड स्थित यूको बैंक के एटीएम बूथ की है। उस समय एटीएम में 16 लाख 900 रुपये का कैश जमा था। मूंडवा में ढाबा चलाने वाला भरत प्रजापत और उसका कर्मचारी कोमल कुमार राजपूत (निवासी बिहार) गैस कटर और औजार लेकर बूथ में घुसे और मशीन को काटने की कोशिश करने लगे।एटीएम में तोड़फोड़ शुरू होते ही बैंक के ई-सर्विलांस सिस्टम ने अजमेर स्थित रीजनल सुरक्षा अधिकारी को अलर्ट भेजा। रात 2:04 बजे सुरक्षा अधिकारी ने बैंक भवन के ऊपर बने क्वार्टर में रह रहीं ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी को फोन कर इस घटना से अवगत कराया।

पति के साथ नीचे दौड़ीं, बाहर से लगाया ताला

फोन आते ही सारिका चौधरी बिना घबराए तुरंत अपने पति को साथ लेकर नीचे एटीएम बूथ की ओर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि शटर थोड़ा नीचे है और अंदर से औजार चलने की आवाजें आ रही हैं। खतरे को भांपते हुए दोनों ने तुरंत शटर को नीचे खींचा और बाहर से लॉक कर दिया। बदमाशों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे 17 लाख रुपये लूटने के चक्कर में खुद ही एटीएम के अंदर फंस गए। इसके बाद सारिका ने तुरंत मारवाड़ मूंडवा थाना पुलिस को सूचना दी।

8 मिनट में पहुंची पुलिस, रंगे हाथों पकड़े गए बदमाश

सूचना मिलते ही थानाधिकारी पूरबाराम की टीम महज 8 मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शटर उठाकर देखा तो दोनों आरोपी गैस कटर और पेचकस के साथ अंदर कैद मिले। पुलिस ने दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया और औजार जब्त कर लिए। आधी रात को दिखाए गए इस साहस और त्वरित फैसले की वजह से न सिर्फ बैंक का लाखों का कैश सुरक्षित बच गया, बल्कि दो शातिर बदमाश भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। सारिका चौधरी और उनके पति की इस हिम्मत और सूझबूझ की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें