जयपुर में तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कुचला,मौत: डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर फरार; हादसे का CCTV आया सामने - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Road Accident | CCTV Footage Shows Seltos Crushing Scooter Rider जयपुर में तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कुचला,मौत:डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर फरार; हादसे का CCTV आ…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Road Accident | CCTV Footage Shows Seltos Crushing Scooter Rider
जयपुर में तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कुचला,मौत:डिवाइडर से टकराई कार, ड्राइवर फरार; हादसे का CCTV आया सामने
- कॉपी लिंक
जयपुर में तेज रफ्तार SUV गाड़ी ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार विकल्प उर्फ राजा मीणा की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में वंदेमातरम रोड पर बुधवार दोपहर हुआ था। हादसे का CCTV वीडियो अब सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बुधवार दोपहर को बारिश के बीच तेज रफ्तार किया सेल्टॉस SUV कार ने स्कूटी सवार युवक राजा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टायर फट गए। स्कूटी सवार राजा को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।
पहले देखें 2 PHOTOS में कैसे हुआ हादसा
कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने वन्देमातरम रोड पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार गाडि़यों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर ट्रैफिक प्रबंधन और कार्रवाई की मांग की।
- LIVEजयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेता मांग पर अड़े: बोले- अमित शाह का इस्तीफा चाहिए, छात्र संघ चुनाव की घोषणा करे सरकार
- मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सफेद हुईं आंखें, ऑपरेशन थिएटर सील: रोशनी जाने का खतरा; गंभीर हालत में 5 मरीज जयपुर और 2 अजमेर रेफर
- मौजमाबाद में तेज बारिश, दिन में छाया अंधेरा: किसानों के चेहरे खिले, बोले- खड़ी बाजरा, ग्वार और मूंगफली की फसलों को मिलेगा पानी
- बात खरी है'मगरमच्छ' पकड़वाना चाहते हैं मंत्रीजी: विधायकजी का इन्फ्लूएंसर को उलाहना, तुरंत पूरी हुई मिनिस्टर साहब की फरमाइश
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई छात्र नेताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

राजस्थान: पुलिस का कहना है कि स्कूल के शौचालय के अंदर 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया

डूंगला पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को पकड़ा, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा


