राजस्थान में स्कूल के शौचालय में बच्ची से दुष्कर्म: क्या कानून पीड़ित बच्ची के अधिकारों की रक्षा करता है?
डीडवाना-कुचामन जिले में निजी स्कूल के शौचालय में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के स्वजन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान में स्कूल के शौचालय में बच्ची से दुष्कर्म, बच्ची ने मां से की स्कूल में हुई गलत हरकत की शिकायत
राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में एक निजी स्कूल के शौचालय में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। ...और पढ़ें
HighLights
- पूरी रात ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना दिया
- जिला कलक्टर ने जांच के लिए कमेटी गठित की है
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले में एक निजी स्कूल के शौचालय में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है।
स्कूल से घर लौटने पर बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ। मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि एक व्यक्ति उसे स्कूल के शौचालय में ले गया और गलत हरकत की। स्वजन बच्ची को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की।
यह घटनाक्रम सोमवार का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही लोग मंगलवार को स्कूल पहुंचे और पूरी रात ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद बुधवार को धरना खत्म हुआ।
पुलिस थाना अधिकारी पंकज कुमार ने स्कूल प्रशासन से जुड़े लोगों से पूछताछ की है। जिला कलक्टर ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। स्वजनों ने मंगलवार शाम को इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरार आरोपित की पहचान की जा रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध

जयपुर पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 10 दिन में 57 तस्कर दबोचे, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सड़क पर अंडे गिरने के विवाद में MP के युवक की जयपुर में हत्या


