होमक्राइमजयपुर पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 10 दिन में 57 तस्कर दबोचे, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी
क्राइम

जयपुर पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 10 दिन में 57 तस्कर दबोचे, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी

जयपुर पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 10 दिन में 57 तस्कर दबोचे, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी आमजन हेल्पलाइन 8764866939 पर दे सकते हैं तस्करी और नशे की खरीद-फरोख्त की सूचना. Published : July 30, 2026 at 3:32 PM I…

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 10:37 am बजे
जयपुर पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 10 दिन में 57 तस्कर दबोचे, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 10 दिन में 57 तस्कर दबोचे, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी

आमजन हेल्पलाइन 8764866939 पर दे सकते हैं तस्करी और नशे की खरीद-फरोख्त की सूचना.

Published : July 30, 2026 at 3:32 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में तेजी से बढ़ रहे नशे के कारोबार पर पुलिस सख्ती से शिकंजा कसने में जुटी है. बीते कुछ दिनों में जयपुर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने नशे के सौदागरों और लोगों को छोटी मात्रा में ड्रग सप्लाई करने वाले पैडलर्स पर सख्ती की है. बीते एक सप्ताह में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 57 मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे की सामग्री की खरीद और बिक्री के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. अब खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर पुख्ता कार्रवाई करने की कवायद में पुलिस जुटी है.

नकदी और मादक पदार्थ जब्त: स्पेशल कमिश्नर (ऑपरेशंस) ओमप्रकाश ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों और संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए 20 जुलाई एक खास मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत एनडीपीएस की धाराओं में 57 मुकदमे दर्ज कर 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इन कार्रवाइयों में स्मैक, गांजा, एमडी जैसे नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं. इसके साथ ही नशे की सामग्री से इकठ्ठा की गई धनराशि भी बरामद की गई है.

इसे भी पढ़ें- 2029 तक नशा मुक्त होगा राजस्थान, युवाओं को रहना चाहिए नशे से दूर- आईजी विकास कुमार

संगठित अपराध से जुड़े 351 बदमाश चिह्नित: इसके साथ ही संगठित अपराध से जुड़े 351 बदमाशों को भी चिह्नित किया गया है. इनमें से 75 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. उनका कहना है कि ऐसे अपराधियों को जमानत नहीं मिले, इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, इस बार के अभियान में एक खास बात यह है कि इसमें नशे के तस्करों की धरपकड़ के साथ ही खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की भी जड़ें खंगाली जा रही हैं.

मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने की कवायद: स्पेशल कमिश्नर ने बताया कि जिन लोगों से नशे की सामग्री पकड़ी है. वे मादक पदार्थ कहां से लाते हैं और कहां सप्लाई करते हैं. इसे लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है. उनसे पूछताछ में सामने आए तथ्यों को अंकित किया जा रहा है, ताकि मुख्य तस्करों तक पहुंचकर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके. आने वाले समय में बड़े तस्करों की धरपकड़ के लिए भी अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि कई बार जानकारियां मिलती हैं कि पहले शराब तस्करी से जुड़े लोग अब मादक पदार्थों की तस्करी की तरफ शिफ्ट हुए हैं. इसे लेकर गहनता से पड़ताल की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- ऑपरेशन यमलकमली: केरल की पहाड़ियों में कारीगर बन घुसी ANTF, 2500 किमी पीछा कर 7 साल से फरार तस्कर को दबोचा

आमजन से सहयोग करने की अपील: उन्होंने कहा, नशे की काली कमाई से अर्जित तस्करों की संपत्ति की भी जानकारी जुटाई जा रही है. इसके बाद उनकी संपत्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने एक वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर भी 8764866939 भी जारी किया है. इस हेल्पलाइन पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़ी जानकारी आमजन साझा कर सकते हैं. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. उन्होंने आमजन से नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है.

109 ग्राम स्मैक, 76 हजार रुपए जब्त: सीएसटी की एनडीपीएस यूनिट ने प्रताप नगर थाना इलाके में कार्रवाई कर 109 ग्राम स्मैक और नशे की बिक्री से जुटाए 75,900 रुपए बरामद किए हैं. इस कार्रवाई में तस्करी के आरोप में अमित मलावत को गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक अनुसंधान में पुलिस को मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त से जुड़े महत्वूर्ण तथ्य मिले हैं. जिन पर आगे अनुसंधान जारी है.

इसे भी पढ़ें- ना'पाक' हरकत : ड्रोन से भेजी 3.75 करोड़ की हेरोइन, किसान ने नाकाम की तस्करों की साजिश...

एमडी के साथ दो आरोपी दबोचे: सीएसटी ने 27 जुलाई को वैशाली नगर थाना इलाके में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 41.33 ग्राम एमडी और नशे की बिक्री से इकठ्ठा किए 1.20 लाख रुपए जब्त किए हैं. वैशाली नगर थाना पुलिस के साथ की गई इस कार्रवाई में चित्रकूट निवासी अमित नेगी और खातीपुरा निवासी अमित स्वामी को गिरफ्तार क्या गया है. दोनों एक होटल में नशे की सप्लाई की फिराक में बैठे थे.

गांजे के पौधे किए जब्त: इधर, आमेर में थाना पुलिस और एएनटीएफ ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर गांजे के 3347 पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन 481 किलो 650 ग्राम है. अवैध रूप से गांजे की खेती करने के आरोप में मूलचंद मीना निवासी सितारपुर की ढाणी को गिरफ्तार किया गया. आमेर थाना इलाके के छापरवाड़ी गांव में यह कार्रवाई 26 जुलाई को की गई.

इसे भी पढ़ें- भीलवाड़ा में एमडी ड्रग की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 36 किलो पाउडर बरामद, तीन गिरफ्तार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें