होमक्राइमसड़क पर अंडे गिरने के विवाद में MP के युवक की जयपुर में हत्या
क्राइम

सड़क पर अंडे गिरने के विवाद में MP के युवक की जयपुर में हत्या

सड़क पर अंडे गिरने के विवाद में MP के युवक की जयपुर में हत्या डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंगलवार को आरोपी मनीष कुमार सोलंकी, रमजान अली, रोहित यादव और एक नाबालिग गुर्जर की थड़ी स्…

Hindustan के अनुसार30 जुलाई 2026 को 10:37 am बजे
सड़क पर अंडे गिरने के विवाद में MP के युवक की जयपुर में हत्या

सौजन्य से:- Hindustan

सड़क पर अंडे गिरने के विवाद में MP के युवक की जयपुर में हत्या

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंगलवार को आरोपी मनीष कुमार सोलंकी, रमजान अली, रोहित यादव और एक नाबालिग गुर्जर की थड़ी स्थित एक परिसर के पीछे शराब पार्टी कर रहे थे।

राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सड़क पर अंडे गिरने को लेकर शुरू हुए झगड़े में चार युवकों ने एक युवक पर लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी हाथों में लाठियां लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एमपी के श्योपुर का रहने वाला था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी बलवीर के रूप में हुई है। वह जयपुर में गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर में किराए पर कमरा लेकर रहता था और मार्बल-टाइल्स लगाने का काम करता था। उसका भाई रामवीर नंदपुरी, सोडाला में रहता है, जिसने मानसरोवर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। बलवीर की पत्नी और तीन बच्चे श्योपुर में रहते हैं।

शराब पार्टी के दौरान शुरू हुआ विवाद

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंगलवार को आरोपी मनीष कुमार सोलंकी, रमजान अली, रोहित यादव और एक नाबालिग गुर्जर की थड़ी स्थित एक परिसर के पीछे शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नाबालिग को अंडे लाने के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि लौटते समय अंडे सड़क पर गिर गए। इसी बात को लेकर मृतक बलवीर और नाबालिग के बीच कहासुनी हो गई। नाबालिग ने वापस जाकर अपने साथियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद चारों आरोपी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और बलवीर पर हमला कर दिया।

सिर पर लाठी मारकर किया हमला, VIDEO आया सामने

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने पीछे से बलवीर के सिर पर लाठी से वार किया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और मौके से फरार हो गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चार युवक हाथों में लाठियां लेकर घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

जयपुरिया अस्पताल से एसएमएस किया गया रेफर

हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को तत्काल जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। बलवीर की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया, जहां मंगलवार रात करीब 11:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चार आरोपी हिरासत में, एक नाबालिग भी शामिल

मानसरोवर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान मनीष सोलंकी (23) निवासी रघुवीर नगर, राजौरी गार्डन (दिल्ली), रमजान अली (19) निवासी अंबाबाड़ी, थाना दरगाह, जिला अजमेर और रोहित यादव (19) निवासी गांव गुणसर, थाना कोटकासिम, जिला खैरथल के रूप में हुई है।

दो आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में शामिल मनीष सोलंकी और रमजान अली के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

मानसरोवर थाना सीओ हेमेंद्र ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान और कौन-कौन लोग मौके पर मौजूद थे और क्या विवाद केवल अंडे गिरने तक सीमित था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें