होमक्राइमराजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई छात्र नेताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
क्राइम

राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई छात्र नेताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई छात्र नेता विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट, और कोशेन खान ने जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला है और अमित शाह का इस्तीफा जरूरी है। साथ ही, उन्होने राजस्थान के विश्वविद्यालयों में पिछले चार साल से बंद छात्रसंघ चुनाव बहाली की भी मांग उठाई है। सूत्र: Aaj Tak

livehindustan.com के अनुसार30 जुलाई 2026 को 10:00 am बजे
राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई छात्र नेताओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

सौजन्य से:- livehindustan.com

जयपुर में NSUI के 3 छात्र पानी की टंकी पर चढ़े, अमित शाह के इस्तीफे और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग

पानी की टंकी पर चढ़ने वालों में राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान शामिल हैं। तीनों छात्र हाथों में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

राजधानी जयपुर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े एनएसयूआई के तीन छात्र नेता गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। तीनों छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान के विश्वविद्यालयों में पिछले चार साल से बंद छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू करने की भी मांग उठाई है।

तीन छात्र नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

पानी की टंकी पर चढ़ने वालों में राजस्थान विश्वविद्यालय के एनएसयूआई प्रभारी विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशेन खान शामिल हैं। तीनों छात्र हाथों में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाब देना चाहिए।

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए टंकी के नीचे सुरक्षा जाल लगाया गया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस लगातार छात्रों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाइश दे रही है।

सवा घंटे से अधिक समय तक टंकी पर रहे छात्र

जानकारी के अनुसार तीनों छात्र करीब सवा घंटे से अधिक समय तक पानी की टंकी पर डटे रहे। इस दौरान प्रशासन ने लगातार संवाद बनाए रखा। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें बिना किसी नुकसान के नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

छात्र बोले- लोकतंत्र पर हमला स्वीकार नहीं

टंकी पर मौजूद छात्रों ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर हुआ कथित लाठीचार्ज केवल एक घटना नहीं, बल्कि छात्र आवाज को दबाने का प्रयास है। उनका आरोप है कि सरकार युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

चार साल से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने पर जताई नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने राजस्थान में पिछले चार वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद हैं और इनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलता है। लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण विश्वविद्यालयों में छात्र नेतृत्व का लोकतांत्रिक ढांचा प्रभावित हुआ है।

छात्र नेताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा की जाए, ताकि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिल सके।

रेलवे की संपत्ति पर किया प्रदर्शन

जिस पानी की टंकी पर छात्र चढ़े हैं, वह टोंक फाटक पुलिया के पास गांधी नगर रेलवे प्रशासन की ओर से तैयार कराई गई है। यह टंकी फिलहाल संचालित नहीं हुई है। रेलवे की संपत्ति पर प्रदर्शन होने के कारण रेलवे पुलिस के अधिकारी भी मौके पर तैनात हैं और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस अलर्ट

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया। वहीं सिविल डिफेंस की टीम ने टंकी के चारों ओर सुरक्षा जाल बांध दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत कार्य किया जा सके। मौके पर मौजूद अधिकारी लगातार छात्रों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

थाना अधिकारी बोले- लगातार संवाद जारी

बजाज नगर थाना अधिकारी रामधन डोभाल ने बताया कि छात्र राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हैं। पुलिस लगातार टेलीफोन और अन्य माध्यमों से छात्रों से संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसडीएम नॉर्थ श्रीकांत व्यास भी मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत करेंगे, ताकि मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

फिलहाल पुलिस, प्रशासन, रेलवे पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)

सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।

सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।

शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।

लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें